Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ज्यादा अचार खाने वाले सावधान! इसे खाने से हो सकता है जान का जोखिम
खाने के साथ में अगर अचार ना हो तो खाने का स्वाद कहीं ना कहीं फीका पड़ जाता है। भारत में तो घर-घर में तरह तरह के अचार बने हुए दिख जाएंगे।
अचार जहां खाने का टेस्ट बढ़ाते हैं वहीं शरीर की कई तरह की समस्या भी पैदा करते हैं। अत्यधिक तेल, मसाला और नमक मिला हुआ अचार, हर किसी के स्वास्थ्य के लिये अच्छा नहीं होता। ये भी ते कहते हैं न कि अति हर चीज की बुरी ही होती है।
जो लोग बहुत ज्यादा अचार खाने के शौकीन होते हैं उन्हें दिल की बीमारी, पेट, आंतो में अल्सर, मधुमेह और ऐसी ही ना जाने कितनी ही बीमारियां घेरे में ले लेती हैं। हम बताते हैं आपको आचार का सेवन कैसे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है...

1. हाई बीवी वालों के लिये खतरनाक
जिन्हें हाई ब्लडप्रेशर की समस्या है उन्हें भी अचार से परहेज करना चाहिए। अचार में अधिक मात्रा में नमक होता है जो ब्लड प्रेशर को और बढ़ाने का काम करता है।

2. हार्ट की बीमारी
अचार में बहुत सारा तेल इस्तमाल होता है, जिससे उसमें मिला हुआ प्रिजरवेटिव खराब ना हो। यदि आप बहुत ज्यादा अचार खाते हैं तो आपको दिल की समस्या हो सकती है।

3. शरीर में सूजन पैदा करता है
अचार में काफी नमक मिलाया जाता है जिससे शरीर में वाटर रिटेन्शन होता है।

4. आंतों के अल्सर की समस्या
अचार बनाते समय उसमें बहुत सारा मसाला मिलाया जाता है, जो हर किसी को सूट नहीं करता और आंतों के अल्सर की समस्या शुरु हो जाती है।

5. किडनी की खराबी
आचार के ज़्यादा सेवन से किडनी से संबन्धित समस्याएँ भी होती है। इससे आपकी किडनी खराब भी हो सकती है।

6. गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा
कुछ स्टडीज़ से पता चला है कि ज़्यादा मिर्च वाले आचार का अधिक सेवन करने से गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
