Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सेहत से भरी खट्टी इमली, गुण जान हैरान रह जाएंगे आप
इमली में आयरन और पोटैशियम घटक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है अत: यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में लाभदायक होता है।
इमली विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन पौटेशियम, मैंगनीज़ और फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। यह अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों के कारण जाना जाती है जिनके कारण यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार करने और उन्हें रोकने में सहायक होती है।
इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण होते हैं क्योंकि इसमें प्राकृतिक यौगिक जैसे लूपोल और पॉलिफिनोल पाए जाते हैं। इमली बैक्टीरिया, वायरस, फंगी और पैरासाइट्स से लड़ने में सहायक है। इमली से लाभ तो होते हैं परन्तु इससे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसकी सेवन की मात्रा पर ध्यान रखना चाहिए।
यदि आप खून को पतला करने वाली दवाईयां ले रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि इमली के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह ले लें। यहाँ इमली से स्वास्थ्य को होने वाले लाभों की सूची दी गयी है। आइये देखें।

1. कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करना:
इमली में एंटीऑक्सीडेंट गुण और फाइबर पाया जाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है और इस तरह हृदय से संबंधित बीमारियों से रक्षा करता है।

2. वज़न कम करना:
इमली में महत्वपूर्ण घटक हाइड्रोसिट्रिक एसिड पाया जाता है जो शरीर में फैट के उत्पादन को कम करता है। इसके अलावा इमली अधिक खाने की आदत से भी बचाव करती है। इससे वज़न भी नहीं बढ़ता।

3. कैंसर से बचाव:
इमली में एंटीऑक्सीडेंट गुण तथा टार्टरिक एसिड पाया जाता है जो मुक्त कणों से शरीर की रक्षा करता है और इस प्रकार कैंसर उत्पन्न करने कोशिकाओं को पनपने से रोकता है।

4. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है:
इमली में आयरन और पोटैशियम घटक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है अत: यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में लाभदायक होता है।

5. डाइबिटीज़ को नियंत्रित करता है:
इमली ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करती है। यह कार्बोहाइड्रेट को अवशोषित होने से रोकती है क्योंकि ब्लड शुगर में उतार चढ़ाव का एक प्रमुख कारण कार्बोहाइड्रेट भी होता है। एक छोटा गिलास इमली का रस पीने से डाइबिटीज को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।

6. इम्युनिटी को बढ़ाती है:
इमली में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) को मज़बूत बनाते हैं और संक्रमणों से बचाव करते हैं। इसका उपयोग फल के गूदे की तरह किया जा सकता है या इसे सब्जियों आदि में मिलाया जा सकता है।

7. पाचन में सहायक:
इमली के गूदे में फाइबर जैसे पेक्टिन और टेनिन आदि पाए जाते हैं जो पाचन में सहायक हैं और कब्ज़ से भी बचाव करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
