Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन 9 तरीकों से कम करें 1 दिन में 1 KG मोटापा... जी नहीं, हम मज़ाक बिल्कुल नही कर रहे

बाहर की ओर निकली हुई तोंद देखने में बड़ी ही खराब लगती है। ऐसे में हर कोई वजन कम करने के लिए भरसक प्रयास करता है, लेकिन कितना अच्छा होता कि हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और अपनी रूटीन लाइफ में एक सामान्य से बदलाव मात्र से ही हम अपना वजन कम कर लेते।

पर दोस्तों ऐसा मुमकिन है कि आप एक दिन में ही मोटापा कम कर सकते हैं। जी हां, आज हम आपको ऐसे कुछ ट्रिक्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप 1 दिन में 1 किलो वजन आराम से कम कर सकते हैं। अगर यकीन नहीं आता तो ये ट्रिक एक दिन के लिये आजमा लें।

चीनी को कहें बाय
मोटापा कम करना है तो बेहतर होगा कि आज से ही आप चीनी का सेवन कम करना शुरू कर दें। हाल ही में हुए शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि जो लोग लो फैट डाइट लेते हैं और शुगर से दूर रहते हैं, वे डाइट में ज्यादा शुगर लेने वालों की तुलना में ज्यादा फिट रहते हैं। एक चम्मच चीनी में 16 कैलोरी होती है , जिसे आसानी से मेटाबोलिज्म से शरीर उर्जा प्राप्त कर लेता है। इसलिए चीनी का संतुलित प्रयोग मोटापा नहीं बढता है लेकिन चीनी से बनी मिठाइयाँ जैसे जलेबी, बालूशाही, लड्डू इत्यादि वसा के साथ साथ अधिक चीनी के प्रयोग के कारण मोटापा बढाती हैं।

डाइट में शामिल करें प्रोटीन
अगर आपको 80 किलो वजन कम करना है तो, 80-175 ग्राम प्रोटीन का सेवन करें। यदि आप वेजिटेरियन हैं और चिकन या अंडे का सेवन नहीं कर सकते तो, वे प्रोटीन का सेवन करें, जिससे आपको अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिले। प्रोटीन में भूख को दबाने वाला गुण पाया जाता है जो पेट भरने के 20 मिनट पहले ही आपको भूख खतम होने का एहसास करवा देगा।

चाय पिएं
हम यहां केवल ग्रीन टी की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि आप अपनी डाइट में पिपरमिंट टी, ऊलॉंग टी और माचा टी पी सकते हैं। इससे फैट काफी तेजी से बर्न होता है। इन प्रकार की चाय में catechins होता है(एक प्रकार का प्राकृतिक phenol और antioxidant) जो कि मेटाबॉलिज्म को तेज कर के फैट बर्न करने में मदद करता है, चाहे आप वर्कआउट करें या ना करें।

फाइबर से भरे फूड खाएं
बैली के पास जो फैट है वह फाइबर खाने से कम होगा। अगर आप फाइबर युक्त फूड खाते हैं तो उससे पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। इससे पेट का डायजेशन भी अच्छा रहता है।

फास्ट फूड को कहें ना
हमेशा याद रखिए कि फास्ट फूड या सॉफ्ट ड्रिंक सेहत के सबसे बड़े दुश्मन हैं। पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, बेकरी उत्पाद और कोल्ड ड्रिंक का सेवन जितना कम करेंगे उतना ही अच्छा। फास्ट फूड में मैंदा, वसा, सुगर बहुत ज्यादा होती है। इनमें मौजूद ट्रांसफैट दिल के लिए खतरनाक होते हैं। ये शरीर में वसा का संचय बढ़ाते हैं जिससे मोटापा बढ़ता है। सेब और नाशपति अच्छे विकल्प हैं। इनमें फाइबर काफी अधिक मात्रा में होता है, जिससे आपका पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है। सब्जियों में आप हर हरी पत्तेदार सब्जियां और बींस आदि खा सकते हैं।

कीजिये थोड़ी एक्सरसाइज
मोटापा बढने की वजह से हमारी खराब लाइफस्टाइल। दिनभर ऑफिस में बैठे रहने से ना केवल बीमारियां देता है बल्कि मोटापा भी बढाता है। इसलिये आपको जब भी समय मिले, तब वॉक पर निकल जाएं। आप चाहें तो सीढियां भी चढ सकती हैं।

शराब ना पिएं
अगर आप डायटिंग करते हैं लेकिन मौका मिलने पर शराब पी लेते हैं तो समझिये कि आपका मोटापा कभी कम नहीं हो सकता। अगर आप शराब के एक पूरे ग्लास का सेवन करते हैं तो शरीर को 178 कैलोरी मिलती है। जो कि 2 चॉकलेट बिस्कुट खाने से मिलने वालीएनर्जी के बराबर है।

सॉफ्टड्रिंक का सेवन कम करें
एक रिसर्च के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक पीने के 10 मिनट बाद से ही शरीर के अंदर नुकसान की शुरुआत हो जाती है। कोल्ड ड्रिंक में काफी मात्रा में शुगर और फ्रक्टोस जैसे कैलोरी वाले तत्व होते हैं जो मोटापा बढ़ाते हैं। कोल्ड ड्रिंक मे जिस स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है वह शुगर से भरपूर होता है।

खूब गरम पानी का सेवन करें
दिन भर में ढेर सारा गरम पानी पिएं। खुद को बिल्कुल भी डीहाइड्रेट ना रखें। पानी पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है। और जब आपकी बॉडी में से गंदगी निकल जाती है तो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढने लगता है। इससे शरीर की एनर्जी बढती है। और जब आप गरम पानी पीते हैं तो उससे रिजल्ट जल्दी मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
