Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
किसी भी तरह की स्किन एलर्जी को ठीक करने के लिए हल्दी का ऐसे करें इस्तेमाल
हल्दी सिर्फ खाने में इस्तेमाल की जाने वाली चीज नहीं है बल्कि यह एक औषधि है। स्किन एलर्जी से बचने के लिए हल्दी से तैयार दो घरेलू उपाय बता रहे हैं।
हल्दी सिर्फ खाने में इस्तेमाल की जाने वाली चीज नहीं है बल्कि यह एक औषधि है। सदियों पहले से ही इसका इस्तेमाल कई तरह के इलाज में किया जाता रहा है।
स्किन से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने में हल्दी का अहम रोल है। अगर आपको भी स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो आप घर पर ही हल्दी की मदद से उसका इलाज कर सकते हैं।
हल्दी में कुर्कमिन नामक यौगिक पाया जाता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में जलन उत्पन्न करने वाले एंजाइम के असर को कम करता है और एलर्जी के दौरान होने वाली जलन में भी कमी लाता है। इसीलिए एक्जिमा के मरीजों को हल्दी खाने की सलाह दी जाती है।

स्किन में होने वाली कोई भी एलर्जी इम्यून सिस्टम में रिएक्शन होने के कारण ही होती है। जब भी ख़ास तरह का एलर्जन इम्मुनोग्लोबुलिन (allergen immunoglobulin) शरीर के वाइट ब्लड सेल्स को प्रभावित करता है तो स्किन में किसी न किसी तरह की एलर्जी होती है।
इसके अलावा भी एलर्जी कई कारणों से हो सकती है जैसे कि खराब खाना, दवाइयां, धूल-गंदगी के संपर्क में आने से या फिर किसी कीड़े मकोड़े के काट लेने से भी हो सकती है। अगर आप सही समय पर स्किन एलर्जी का इलाज नहीं करते हैं तो आगे चलकर आपकी मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको स्किन एलर्जी से बचने के लिए हल्दी से तैयार दो घरेलू उपाय बता रहे हैं।

पहला उपाय : स्किन पर किसी तरह की एलर्जी हो या गलें में खरांश हो तो हल्दी दूध इन सबके लिए एक बेहतरीन उपचार है। इसे रोजाना सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले पियें।
इसे बनाने के लिए उबलते दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसमें शहद और काली मिर्च मिलाएं। सब कुछ अच्छे से मिला लेने के बाद जब दूध हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे पियें। एलर्जी के दौरान दिन में 2-3 बार इस दूध का सेवन करें।

दूसरा उपाय : इसके लिए एक कटोरे में एक चम्मच हल्दी डालें और उसमें सिरका, शहद, नींबू का छिलका और काली मिर्च डालकर इसे अच्छे से मिलाएं जिससे ये स्मूद पेस्ट बन जाए।
अब इस पेस्ट को आप फ्रिज में रख लें और स्मूदी बनाते समय या कोई बेक्ड आइटम खाते समय एक चम्मच इस पेस्ट को मिलाकर सेवन करें।
किसी भी तरह की स्किन एलर्जी को दूर करने में यह पेस्ट बहुत कारगर है। आप इस पेस्ट को गुनगुने पानी में मिलाकर भी टॉनिक की तरह पी सकते हैं। जब तक एलर्जी पूरी तरह ठीक ना हो जाए रोजाना इसका सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
