Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रहें सावधान क्योंकि ज्यादा आम खाने से भी होते हैं ये नुकसान
आम गर्म फल होता है इसलिये इसे गर्मियों में ज्यादा खाना ठीक नहीं। अगर आपको आम खाने अच्छे लगते हैं तो कोशिश करें कि इसे ज्यादा मात्रा में ना खाएं
शायद ही वह कोई इंसान हो जिसे आम खाना बिल्कुल पसंद ना हो। भारत में आम को फलों का राजा माना जाता है और ऐसा इसलिये क्योंकि इसके ढेर सारे फायदे हैं।
इसमें विटामिन ए, बी समेत और भी ढेर सारे पोषक तत्व छुपे हुए हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने के साथ साथ बीमारियों से भी बचाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ज्यादा आम का सेवन करने से हमें कई नुकसान भी पहुंच सकते हैं।
आम गर्म फल होता है इसलिये इसे गर्मियों में ज्यादा खाना ठीक नहीं। अगर आपको आम खाने अच्छे लगते हैं तो कोशिश करें कि इसे ज्यादा मात्रा में ना खाएं क्योंकि आज हम आपको इससे होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे। आइये पढ़ते हैं...

वजन बढाए
एक मध्यम आकार के आम में 135 कैलोरीज पाई जाती है। इसलिये बहुत ज्यादा आम खाने से आपका वजन बढ सकता है। पर यदि आप वर्कआउट के 30 मिनट पहले आम खाते हैं तो आपको फायदा होगा क्योंकि तब यह आपको एनर्जी देगा।

ब्लड शुगर लेवल बढाए
इसमें प्राकृतिक शक्कर होती है, जो कि ज्यादा आम खाने वालों के लिये नुकसानदेह होती है।

कैमिकल दृारा पकाए गए आम
आम को जल्दी पकाने के चक्कर में डीलर उसमें कैल्शियम कार्बाइड मिला देते हैं। इस कैमिकल से कई तरह की स्वास्थ्य संबन्धित समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

पेट की समस्या
ज्यादा आम खाने से और खासतौर पर अधपका आम खाने से पेट पर सीधा असर पड़ सकता है और पेट खराब हो सकता है।

गले की परेशानी
आम के सिर के पास जो तरल पदार्थ निकलता है अगर उसे ठीक से साफ ना किया गया तो वह गले में जा कर परेशानी पैदा कर सकता है।

फोड़े-फुंसी होना
आम इतने गर्म होते हैं कि इन्हें खाने से कई लोंगो के चेहरे पर खुजली, सूजन, और छाले निकल आते हैं।

साल्मोनेला इंफेक्शन
ताजा आम के सेवन से अमेरिका में संयुक्त राज्य ने 1999 के दौरान साल्मोनेला सेरोटाइप न्यूपोर्ट (एसएन) संक्रमण का खतरा दर्ज किया गया था। उस दौरान 13 राज्यों में लगभग अठहत्तर मरीज़ इस बीमारी के प्रकोप में पाए गए।

गठिया के रोगियों के लिये हानिकारक
ऐसे लोग जिन्हें गठिया, साइनस आदि है उन्हें आम थोड़े कम खाने चाहिये। कच्चे या पके दोंनो ही तरह के आमों के सेवन से आपकी तकलीफ और ज्यादा बढ सकती है।

एलर्जी
जिन लोगों को आम खाने से एलर्जी होती है, उनकी आंखों में पानी आने लगता है, नाक बहने लगती है, सांस की तकलीफ बढ जाती है, छींक और पेट दर्द शुरु हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
