Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ानी हो तो अभी से खाना शुरू कर दें ये 12 चीजें
प्लेटलेट्स की कमी से कई तरह की बीमारियाँ होने लगती है। आमतौर पर स्वस्थ शरीर वाले ब्लड में प्लेटलेट काउंट 150,000-400,000 प्रति माइक्रोलीटर होता है। इसकी डेढ़ लाख से नीचे चले जाने पर इसे लो प्लेटलेट्स काउंट माना जाता है और इस स्थिति में मरीज की हालत नाजुक हो जाती है। ऐसे में मरीज इतना कमजोर हो जाता है कि वह ठीक से चल फिर नहीं सकता है।इसके अलवा नाक और मसूड़ों से खून आना, मल में खून आना और स्किन पर रैशेज पड़ना इत्यादि इसके मुख्य लक्षण हैं।

कैंसर, एनीमिया, प्रेगनेंसी, कीमोथेरेपी, ज्यादा अल्कोहल का सेवन और विटामिन बी12 की कमी के कारण भी ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है। बेहतर यही होगा कि तुरंत डॉक्टर के पास जाकर सही कारण का पता लगायें और उस हिसाब से आगे का इलाज करवाएं। अगर आप प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे हैं तो हम इस आर्टिकल में आपको बता रहे हैं कि किन चीजों के सेवन से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता है।

1- विटामिन सी का सेवन:
डाइट में उन चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें जिसमें विटामिन सी की मात्रा काफी ज्यादा हो। इनके सेवन से ब्लड में प्लेटलेट्स की मात्रा बढती है। एक स्वस्थ आदमी को रोजाना लगभग 400-2000 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसके लिए संतरे,पालक, ब्रोकली और शिमला मिर्च इत्यादि का सेवन ज्यादा करें।

2- ओमेगा-3 फैटी एसिड:
ओमेगा-3 फैटी एसिड के सेवन से बॉडी का इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और खून में प्लेटलेट्स की मात्रा बढती है। इसलिए अपनी डाइट में फ्लेक्ससीड, अखरोट, पालक और मछली का सेवन बढ़ा दें।

3- एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें:
खाने वाली जिन चीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं उनके सेवन से ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या बढती है। इसके अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट हानिकारक फ्री रेडिकल्स को भी निष्क्रिय करने में मदद करते हैं। इसलिए हरी सब्जियां, साबुत अनाज और बीन्स जैसी चीजों का सेवन ज्यादा करें।

4- फोलेट से भरपूर चीजें:
शरीर में फोलेट की कमी से भी प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है।इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि डाइट में फोलेट से भरपूर चीजों का सेवन बढ़ा दें। फोलेट स्वस्थ शरीर के लिए एक ज़रूरी मिनरल है इसलिए इसकी कमी ना होने दें। इसकी उचित मात्रा हासिल करने के लिए डाइट में शतावरी, सेरेल, संतरे और पालक इत्यादि को शामिल करें।

5- विटामिन ए युक्त चीजें:
ब्लड प्लेटलेट्स को स्वस्थ रखने में विटामिन ए की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा शरीर में प्रोटीन के बनने के लिए भी विटामिन ए होना बहुत ज़रूरी है। इसलिए डाइट में गाजर, शकरकंद और पालक जैसे सब्जियों को अधिक मात्रा में शामिल करें।

6- विटामिन बी-12:
विटामिन बी 12 की कमी से भी शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है। अगर प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ानी है तो विटामिन बी 12 से भरपूर चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इसके लिए सैलमन मछली, बीफ, चिकन इत्यादि का अधिक सेवन करें।

7- एमिनो एसिड युक्त चीजें:
अमीनों एसिड से भरपूर चीजें खाने से भी ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या बढती है। इसके सेवन से शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनने की प्रक्रिया में भी मदद मिलती है। इसलिए एमिनो एसिड से भरपूर चीजें ज्यादा खाएं।

8- खजूर:
खजूर एक ऐसा फल है जो ब्लड प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में बहुत मददगार है। इसमें आयरन और कई ज़रूरी पोषक तत्वों की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिससे प्लेटलेट्स नैचुरली बढ़ने लगते हैं। इसलिए रोजाना खजूर का सेवन करें।

9- एप्रिकॉट:
एप्रिकॉट में भी आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और अगर आप रोजाना दिन में एक कटोरी इस फल का सेवन करें तो आपके ब्लड प्लेटलेट्स बहुत ही तेजी से बढ़ने लगते हैं।

10- ओएस्टर:
सीप या घोंघे में जिंक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से ये नई ब्लड सेल्स को बनने में मदद करते हैं और ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या को भी बढ़ाते हैं। इनके नियमित सेवन से आपका इम्यून सिस्टम बेहतर रहता है और शरीर में मजबूती आती है। इसलिए अगर आपके ब्लड प्लेटलेट्स कम हो गये हैं तो इसका सेवन करें।

11- साबुत अनाज:
अनाजों में भी ऐसे कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में साबुत अनाज जैसे कि गेंहू, मक्का, जौ इत्यादि का सेवन बढ़ा दें।

12- विटामिन के युक्त चीजें:
विटामिन के से भरपूर चीजों का सेवन करने से ब्लड प्लेटलेट्स बहुत ही तेजी से बढ़ते हैं। प्लेटलेट्स शरीर में लगभग दस दिनों में खराब हो जाते हैं इसलिए नये प्लेटलेट्स बनना बहुत ज़रूरी होता है। विटामिन के युक्त चीजें खाने से इसमें बहुत तेजी से सुधार होता है। इसके लिए कलेजी और अंडों का सेवन अधिक करें।



Click it and Unblock the Notifications
