Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रिपोर्ट: 33 साल के रोनाल्डो का शरीर है 20 साल के खिलाड़ी जैसा, जानिए उनकी फिटनेस का राज
हालांकि इस साल पुर्तगाल को फीफा वर्ल्डकप 2018 से बहुत ही जल्द बाहर हो जाना पड़ा जो कि फैंस के लिए निराशाजनक था। इससे भी बड़ी निराशा फैंस को तब लगी जब हाल ही में रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड को छोड़ इटली के युवेंट्स में शामिल हो गए।
क्लब ज्वॉइन करने के बाद यहां के क्लब ने रोनाल्डो की मेडिकल रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो 33 साल की उम्र भी उनका शरीर 20 साल के युवा की तरह है।

रिपोर्ट में उनकी सेहत से जुड़ी कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं।
सबसे तेज, सबसे कम फैट
युवेंटस रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो के शरीर में मात्र 7 फीसदी फैट है जो किसी प्रोफेशनल खिलाड़ी की तुलना में 3 प्रतिशत कम है। यहां तक की प्रोफेशल मॉडल्स के शरीर में 13 फीसदी तक फैट होता है। रोनाल्डों के बॉडी में 50 फीसदी मसल्स मास है जो आम प्रोफेशनल फुटबालर से 4% अधिक है। सबसे खास बात रही उनकी स्पीड। हाल ही में हुए वर्ल्ड कप के दौरान रोनाल्डो की स्पीड 33.98 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो पूरे टूर्नामेंट में दूसरे खिलाडि़यों की तुलना में सबसे अधिक थी।
आइए जानते है रोनाल्डों की फिटनेस से जुड़ी कुछ खास बातें।
5 दिन करते है एक्सरसाइज
रोनाल्डो बचपन में काफी स्लिम थे, 11 साल की उम्र में रोनाल्डो ने बॉडी पर काम करना शुरू किया। उनके फिटनेस रूटीन में इंटरवल ट्रेनिंग, सॉकर ट्विस्ट, बार पुलअप, इलिवेटेड पुशअप, चिनअप, एयर स्क्वॉट शामिल है। वे सप्ताह मेंलगभग 5 दिन 3 से 4 घंटे हार्डकोर एक्सरसाइज करते हैं। घर पर ही बने जिम में रोनाल्डो पिलाटे वर्कआउट और मसल्स की टोनिंग पर अधिक फोकस करते हैं। वर्कआउट के अलावा जिम में बनाएं स्पेशल क्रायोथैरेपी चेंबर में 3 मिनट बिताते हैं। क्रायोथैरेपी मांसपेशियों में आई सूजन और दर्द को दूर करती है।
डाइट का रखते है ध्यान
रोनाल्डो फैट से बचने के लिए डाइट में मीट को कम ही शामिल करते हैं। डिनर में स्पेनिश डिश खाते हैं यह डिश फिश, प्याज, आलू और अंडे का कॉम्बिनेशन है। रोनाल्डो के अनुसार वह हाई प्रोटीन डाइट, कार्ब के लिए साबुत अनाज और फल-सब्जियां खाते हैं।
सिगरेट और शराब को छूते तक नहीं है
रोनाल्डो सिगरेट और शराब का सेवन नहीं करते हैं। रोनाल्डो के पिता की मुत्यु अधिक शराब के सेवन से हुई थी। यहीं कारण है कि रोनाल्डो शराब और सिगेट को छूते तक नहीं है। उन्हें फुटबॉल और अपनी फिटनेस से काफी प्यार है।
ब्लड डोनर
रोनाल्डो ने कभी अपनी बॉडी पर दूसरे खिलाडि़यों की तरह कभी भी टैटू नहीं कराया क्योंकि वो साल में दो बार ब्लड डोनेट करते हैं इसलिए उन्होंने कभी टैटू नहीं बनवाया। ब्लड डोनेशन से भी आप फिट रहते हैं।
स्विमिंग है पसंद
मैच-पोस्ट वर्कआउट के तौर पर रोनाल्डो को स्विमिंग करना पसंद है। रोनाल्डो के मुताबिक यह आर्म, कोर और लेग मसल्स के लिए बेहतरीन वर्कआउट है।
क्वालिटी टाइम है बिताते
फिजिकली फिट रहने के साथ मेंटली स्ट्रेस से दूर रहने के लिए वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। वो अपनी डेली रुटीन को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। मैच के दिनों में जल्दी सोना और जल्दी उठना उनके रूटीन का हिस्सा होता है।
शुगर से दूरी
रोनाल्डो ज्यादा शुगर की मात्रा वाले खाद्य पद्वार्थों से दूरी बनाकर चलते हैं। शरीर में एनर्जी का लेवल मेंटेन रखने के लिए दिनभर में 6 बार डाइट खाते हैं। रोनाल्डो को सभी तरह की डिश पसंद हैं लेकिन वो अपनी डाइट में फिश और लीन मीट लेना ज्यादा पसंद हैं।
पूरी नींद लेते है
रोनाल्डो रोजाना कम से कम 8 घंटे नींद लेते है। ताकि वो शरीर को पूरा आराम दे सकें और मैच में अच्छे से परफॉर्म कर सकें। वो मंगलवार और शनिवार को अगर कोई मैच नहीं है तो आराम से बिताना पसंद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
