Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
काम में डूबे लोगों के लिए फिटनेस टिप्स, छोटी मगर काम की बातें
अंग्रेजी में कहावत है "ना हेल्थ इज द वेल्थ।" लेकिन आज के परिदृश्य में ये बात सिर्फ कहावत बनकर ही रह गई है। प्रतिर्स्पद्धा के इस दौर में हम कामयाबी के पीछे दौड़ते दौड़ते अपनी सेहत के प्रति लापरवाह होते जा रहे है। देर रात तक बैठकर प्रंजेटेशन बनाना, कम्प्यूटर पर 24 में से 18-19 घंटे तक अपनी आंखें गढ़ाकर रखना, ज्यादा से ज्यादा 4-5 घंटे तक ही सोना और भूख लगने पर कुछ भी ऑर्डर करके मंगवाकर खा लेना।
ये सभी रुटीन धीरे धीरे कई लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है। ये रुटीन जाने अनजाने हमें बीमार करता जा रहा है और हम इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे है। हेल्थ भी उतना ही जरुरी है जितना हमारी सेहत।

आज इस आर्टिकल में हम काम में ड्रबे रहने वाले लोगों के लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए जिन्हें फॉलों करने से आप ऑफिस टाइमिंग में भी खुद को फिट रख सकते हैं।
खाने की प्लेट को अच्छे से देखें
अगर आप सच में हेल्दी रहना चाहते है तो आपको सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। आपको दिनभर के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, कैल्शियम और दूसरे आवश्यक तत्वों पर देना होगा जो कि आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बनाएं रखने के साथ आपको फिट भी रखते है। फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें हरी सब्जियां, दाल, फल, ड्रायफ्रूट्स और हेल्दी स्नैक्स को अपनी डाइट में शामिल करें। अधिक कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन से दूर रहें। कैफीन की जगह ग्रीन टी पीएं।
टीवी और कसरत साथ-साथ
अगर आप अपने बिजी शेड्यूल से सिर्फ टीवी देखना का समय निकाल सकते है तो यहां आप टीवी देखते देखते भी कसरत कर सकते है जैसे कि आप चाहें तो स्ट्रेचिंग कर सकते हैं या स्क्वैट मार सकते है। फिर ट्रेडमिल पर दौड़ सकते हैं। क्रंचेज मार सकते हैं। 'काउच पटेटो' बनने से अच्छा है कि आप उस एनर्जी को अपनी सेहत पर खर्च करें।
तकनीक का सहारा
आज कल हर कम स्मार्टफोन पर आकर खत्म हो जाता है। ऑनलाइन शॉपिग हो या फिर ऑनलाइन ऑर्डर करना। क्यों न ऑनलाइन फिटनेस की भी आदत डाल दी जाएं। इसके लिए करना कुछ नहीं है। बस फोन पर फिटनेस एप्लीकेशन डाउनलोड कीजीएं, इन एप्लीकेशन के जरिए आप रोजाना ली जाने वाली कैलोरी और पोषक तत्वों का सही हिसाब रख सकते हैं। इसके साथ ही ये एप्लीकेशन आपको समय समय पर गाइड करता रखेगा कि आपको फिट रहने के लिए कौनसी एक्सरसाइज और डाइट को फॉलों करने की जरुरत है।
भरपूर नींद लें
फिट रहने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है, अधूरी नींद की वजह से शरीर और दिमाग सुस्त, एकाग्रता में कमी आती है। स्वस्थ रहने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरुरी होती है।
जल्दी उठनें की डालें आदत
समय पर उठना और सोना एक बहुत अच्छी आदत है। इससे मानसिक और शारीरिक रुप से आप खुद को फिट महसूस करते हैं। सुबह जल्दी उठने से आपको पूरा दिन बड़ा लगता है, आप सुबह जल्दी उठकर थोड़ी एक्सरसाइज कर सकते है, वॉक पर जा सकते है। अगर आपको सुबह उठकर एक्सरसाइज करने में समस्या होती है तो बेड के सामने एक्सरसाइज वाले कपड़े और शूज रखकर सो जाएं, सुबह उठकर आपको एक्सरसाइज के लिए मोटिवेशन मिलेगा।

सेहत के लिए छोटे छोटे कदम
अगर आप रोजाना ऑफिस जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करते है तो इस आदत को बदलें। कम से कम 2-3 फ्लोर रोजाना सीढि़या चढ़े। इससे आपकी एक्सरसाइज हो जाएगीं। अगर सम्भव हो तो एक बार में दो सीढ़ियां एक साथ चढ़ें। इससे जल्दी जल्दी आपकी कैलोरी होगी और साथ ही आपकी सेहत भी दुरुस्त बनी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
