Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
लड़कियां अपने हिप्स को सही शेप में लाने के लिए खाएं ये 15 चीजें

बहुत सी महिलाएं अपने हिप्स को सही आकार में लाने के लिए तरह-तरह के उपाय करती हैं। जब शरीर को फिट और सही शेप में रखने की बात आती है तो ज्यादातर महिलाएं सेलिब्रिटिज को फॉलो करती हैं और जिम जाकर एक्सरसाइज के जरिए अपने शरीर को मनचाहे आकार में लाती हैं। आजकल ज्यादातर महिलाएं अपने शरीर को स्लिम और जीरो साइज में लाने के लिए पसीने बहाती हैं वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो अपने हिप्स को सही आकार में लाने की कोशिश में लगी रहती हैं।

गोल-मटोल हिप्स से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है इसलिए वे हिप्स के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना कई तरह के एक्सरसाइज भी करती हैं। लेकिन सही तरीके का आहार लेकर भी हिप्स को गोल-मटोल और सही आकार प्रदान किया जा सकता है। तो आइये हम यहां आपको ऐसे ही 15 खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने हिप्स को सही आकार में ला सकती हैं।

1. टमाटर
टमाटर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह वजन घटाने के साथ ही उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। टमाटर में एमीनो एसिड और लाइकोपिन पाया जाता है जो हिप्स की मांसपेशियों को मजबूत करता है और उसे सही आकार प्रदान करता है।

2. स्वीट पोटैटो
रोजाना घरों में उपयोग होने वाले आलू की अपेक्षा स्वीट पोटैटो में कैलोरी कम मात्रा में पायी जाती है जो फैट को कम करने में सहायक होती है। स्वीट पोटैटो में प्रोटीन भी पाया जाता है जो महिलाओं में हिप्स के मांसपेशियों के निर्माण करने में मदद करता है।

3. लीन चिकन
विशेषरूप से एक्सरसाइज के बाद भोजन के रूप में नियमित लीन चिकन खाने से पैर, ऊपरी जांघों और हिप्स के मांसपेशियों का निर्माण होता है जिससे वे बड़े और अधिक गोल मटोल दिखते है।

4. ब्राउन राइस
अगर आप वजन कम करना चाहती हैं और हिप्स के आसपास मांसपेशियां बनाना चाहती हैं तो व्हाइट राइस की अपेक्षा ब्राउन राइस काफी फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन और पोटैशियम पाया जाता है जो हिप्स की मांसपेशियों को बढ़ाता है।

5. एवोकैडो
एवोकैडो खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। विशेषरूप से शरीर के निचले हिस्से की एक्सरसाइज के बाद नियमित एवोकैडो खाने से हिप्स पर मांसपेशियों के ऊतकों का विकास होता है जिससे आपके हिप्स को सही आकार मिलता है।

6. ओट्स
ओट्स एक्सरसाइज के पहले या बाद में खाया जा सकता है। इसमें प्रोटीन पाया जाता है जो प्राकृतिक रूप से शरीर को एनर्जी देता है और महिलाओं में हिप्स की मांसपेशियों को बढ़ाता है।

7. चना
चने में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो फैट को कम करने के साथ ही मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। जो महिलाएं अपने हिप्स को बढ़ाना चाहती हैं उनके लिए चना काफी उपयोगी साबित होता है।

8. अखरोट
रोजाना मुट्ठीभर अखरोट खाने से हृदय रोगों से मुक्ति मिलती है और यादाश्त भी बढ़ती है। लेकिन इसमें मौजूद मिनरल हिप्स के मांसपेशियों के ऊतकों को बढ़ाता है जिससे महिलाओं में हिप्स बढ़ जाता है।

9. पालक
हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रोटीन और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन हिप्स के मांसपेशियों को बढ़ने में मदद करता है और आयरन इसके रक्त प्रवाह को ठीक रखता है जिससे आपका हिप्स सुंदर दिखता है।

10. मेथी
मेथी में प्रोटीन पाया जाता है। मेथी का नियमित सेवन करने से यह हिप्स के आसपास की मांसपेशियों के ऊतकों को बढ़ाने में काफी उपयोगी साबित होता है। मेथी महिलाओं के शरीर में हार्मोन भी पैदा करता है जो हिप्स के मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

11. अंडे
रोजाना नाश्ते में अंडा खाने से सिर्फ इम्यूनिटी सिस्टम ही ठीक नहीं रहता बल्कि यह शरीर के फैट को भी कम करता है। लेकिन यह हिप्स के आसपास मांसपेशियों का निर्माण करता है। अगर आप सही तरीके से एक्सरसाइज करें तो हिप्स के आसपास आसानी से मसल्स का निर्माण किया जा सकता है।

12. बादाम
बादाम में प्रोटीन पाया जाता है। स्नैक्स में नियमित बादाम का सेवन करने से हिप्स के आसपास के मांसपेशियों का विकास होता है।

13. ग्रीक दही
नियमित रूप से ग्रीक दही खाने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है जो हमें स्वस्थ रखती है। इसके अलावा दही में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होने के कारण हिप्स के आसपास मांसपेशियों के निर्माण में भी यह सहायक होता है।

14. मछली
मछली में आमतौर पर कैलोरी कम लेकिन मिनरल और ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक पाया जाता है। मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हिप्स पर मांसपेशियों के ऊतकों को बढ़ाता है जिससे हिप्स अधिक गोल मटोल दिखता है।

15. क्विनोआ
क्विनोआ में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है इसलिए जो लोग अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान देते हैं उन्हें पोषण विशेषज्ञ क्विनोआ खाने की सलाह देते हैं। महिलाओं में यह हिप्स की मांसपेशियों का निर्माण करता है।



Click it and Unblock the Notifications
