Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
गर्मी में आईस टी पीने के फायदे, इन लोगों को पीने से करना चाहिए परहेज
चाय हमारे देश का सबसे पसंदीदा पेय पदार्थ है। गर्मियों में लोग चाय से दूरी बना लेते है। इसके अलावा इस मौसम में लोग ठंडा पेय-पदार्थ का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। चाय के शौकीनों के लिए गर्मियों में इसका विकल्प है आइस टी, जो बनाने में आसान है और इसके कई फायदे भी हैं। इस मौसम में कई लोग आइस टी पीना बहुत पसंद करते हैं। आइए जानते है इसे ज्यादा पीने के नुकसान।

हाइड्रेट रखती है आईस टी
आईस टी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, आप चाहें तो आइस टी में अपना मनपसंद फ्लेवर मिला सकते हैं। जैसे आप तरबूज या मिंट आइस टी भी बना सकते हैं। इससे इसके फ्लेवर में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।

मेटाबॉलिज्म को रखे दुरस्त
आईस टी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं। इसके अलावा आईस टी हमारे मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने का भी काम करती है।

कैंसर के खतरे को करती है कम
कई रिसर्च में दावा किया गया है कि चाय और चाय के तत्व कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार होते है। चाय के अंदर एपीगैलोकाटेचिन गल्लाटे (Epigallocatechin Gallate) नाम का तत्व होता है, जो कैंसर से लड़ने में काम आता है।

दांतों को रखे हेल्दी
आईस टी आपके दांतों को भी स्वस्थ रखती है। चाय आपके मुंह में पीएच बैलेंस को नियंत्रित रखती है, जिससे कैविटी का खतरा कम होता है।

वजन बढ़ने का खतरा कम
बिना चीनी की चाय आईस टी पीने से आपको ज्यादा फायदा होगा। आईस टी में चीनी और कैलोरी की मात्रा कम रहती है। इसलिए इससे आपका वजन बढ़ने का खतरा बिल्कुल नहीं रहता।

किडनी इफेक्ट्स
बहुत ज्यादा आईस टी पीने से किडनी की हेल्थ पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है। बहुत ज्यादा आइस टी पीने से शरीर में एक तरह के केमिकल का जमाव होने लगता है जो कि किडनी स्टोन और किडनी फेल्योर का कारण बनता है।

डायबिटीज
कई बार लोग शुगरी सोडा को आईस टी के साथ मिक्स करके लेते हैं। ऐसे में वे हेल्दी ड्रिंक नहीं ले रहे क्योंकि उनकी चाय बहुत मीठी हो जाती हैं। जब डायबिटीज की बात आती है तो शुगर की अधिकता डायबिटीज का मुख्य कारण माना जाता है।

वजन बढ़ाता है
बहुत से लोग सोचते हैं कि आईस टी पीने से वजन घटता है लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत ज्यादा मात्रा में आईस टी पीने से वजन बढ़ने लगता है। आई टी में आमतौर पर 250 कैलेारी होती है. अगर आप इसमें शुगर या सोडा ड्रिंक डाल रहे हो तो ये कैलोरी और अधिक बढ़ जाती है

कार्डियोवस्कुलर डिजीज़
ज्यादा मात्रा में आईस टी पीना यानि अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन। इससे कार्डियोवस्कुलर सिस्टम पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई है तो ब्लैक टी पीना और भी ज्यादा नुकसानदायक है।



Click it and Unblock the Notifications
