Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
जानते हैं 200 वनडे खेलकर इतिहास रचने वाली मिताली राज राज कैसे रहती हैं फिट
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के अलावा भारत की महिला क्रिकेट टीम भी न्यूज़ीलैंड के दौरे पर है। शुक्रवार को जब एकदिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेलने के लिए मैदान में आयी तो उसके साथ ही उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। मिताली की कप्तानी में भारतीय महिला टीम इस सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त बना चुकी है और अब वो तीसरे मुकाबले का हिस्सा बनकर 200 वनडे मैच खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गयी हैं।
मिताली ने वनडे में पदार्पण 1999 में किया था और आयरलैंड के साथ हुए मुकाबले में उन्होंने नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी।

पिछले साल 3 दिसंबर को 36 साल पूरे करने वाली मिताली राज क्रिकेट में अपनी उपलब्धियों और योगदान के लिए सरकार द्वारा पद्म श्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित की जा चुकी हैं।
अपने से कम उम्र की लड़कियों के लिए मिसाल बन चुकी मिताली राज कैसे रखती हैं खुद को फिट, जानते हैं।

फॉलो करती हैं स्ट्रिक्ट रूटीन
10 साल की उम्र में बल्ला थामने वाली मिताली राज अनुशासित जीवन जीती हैं। वो काफी कठोर रूटीन फॉलो करती हैं। सुबह 6.30 बजे उठने के बाद वो 9.30 तक ग्राउंड में प्रैक्टिस करती हैं। इतना ही नहीं, इसके बाद वो जिम भी जाती हैं और दोपहर तक वर्कआउट करती हैं।

मन की शांति भी है जरूरी
मिताली राज मानती हैं कि दिन की शुरआत करते समय आपकी जो आदतें होती हैं वो जिंदगी में आने वाली कामयाबी की नींव रखती हैं। उनका रुझान अध्यात्म की तरफ है और इसलिए वो सुबह थोड़ा वक्त अपने मन और मानसिक शांति के लिए देती हैं। ये उन्हें जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव का सामना करने के लिए मजबूत बनाता है। शरीर में लचीलापन लाने के लिए वो योग की भी सलाह देती हैं।

उम्र के साथ किया फिटनेस रूटीन में परिवर्तन
मिताली राज जानती हैं कि इस खेल में बने रहने के लिए फिटनेस कितना जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ उन्होंने अपनी दिनचर्या में भी बदलाव किया। बचपन में वो दौड़ा करती थीं। लेकिन अब वो स्ट्रेंथ बढ़ाने की ट्रेनिंग पर फोकस करती हैं। खिलाडियों का करियर ज्यादा लंबा नहीं होता है और मिताली सेहत के प्रति लापरवाही करके इसे रिस्क में नहीं डाल सकती हैं।

मैच और नार्मल दिनों में क्या होता है अंतर
दाएं हाथ की इस भारतीय बल्लेबाज ने टीम की कप्तानी की कमान बखूबी संभाली है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। मिताली इस बात को जानती है कि इस खेल में बने रहने के लिए खुद को इसके हिसाब से अपडेट करना भी जरूरी है और चाहे वो स्किल की बात हो या फिर ट्रेनिंग या सेहत की।
मैच के दौरान बॉडी से काफी ज्यादा कैलोरी और फैट बर्न होता है और इसकी पूर्ति के लिए वो अपने डाइट में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। वो भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कार्ब्स का सेवन करती हैं। लेकिन जब मुकाबले नहीं चल रहे होते हैं तब उन्हें अपनी डाइट पर खासा ध्यान देना पड़ता है। अपनी फिटनेस को बनाये रखने के लिए वो हेल्दी खाना खाती हैं।

30 से ऊपर की महिलाओं के लिए सुझाव
17 साल की उम्र में भारतीय टीम का हिस्सा बनने से लेकर महिला क्रिकेट विश्व कप में टीम की नुमाईंदगी करने वाली मिताली राज ने ये साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ उनके लिए एक नंबर है। इसके लिए वो काफी अनुशासित जीवन भी जीती हैं। वो सलाह देती हैं कि 30 के बाद महिलाओं को कैल्शियम की पूर्ति करने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए और साथ ही फिट व हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
