Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सर्दियों में जरुर खाएं काली गाजर, खून होगा पेट रहेंगे साफ
सर्दी का मौसम आते ही मार्केट में लाल-लाल गाजर नजर आने लगते हैं, लेकिन क्या आपने कभी काली गाजर खाई हैं। जी हां, गाजर लाल ही नहीं काली भी होती है। सर्दियों के मौसम में काली गाजर खाना शरीर से लिए काफी सेहतमंद रहती है। काली गाजर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनकी मदद से शरीर से बीमारियों को दूर किया जा सकता है। काली गाजर में कई ऐसे मिनरल्स होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं।

लड़कियों को काली गाजर जरूर खाना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद गुण से स्किन में निखार आता है, ऐसे में अगर आपको गाजर नहीं पसंद है, तो आप इसका हलवा बनाकर खा सकती है, जो आपकी स्वास्थ्य के साथ साथ चेहरे के लिए भी बहुत उपयोगी है। आप चाहे तो काली गाजर का जूस पीने के साथ ही इसका हलवा बनाकर भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं काली गाजर से होने वाले फायदो के बारे में।

आंखों के लिए
काली गाजर आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, इससे आंखो में लगे चश्मे का नबंर भी कम होने लगता है, इतना ही नहीं रोशनी बढ़ने में भी सहायक होता है।

पेट को कर दें साफ
काली गाजर को खाने से पेट से जुड़ी हर समस्याएं खत्म हो जाती है, साथ ही पेट भी साफ हो जाता है। बता दें कि इसके लिए आपको रोजाना रात को एक ग्लास काली गाजर का जूस पीना चाहिए।

दिल की बीमारी
काली गाजर का सेवन करने से दिल की बीमारी नहीं होती है. जी हां, अगर दिल की धड़कन तेज हो तो आप गाजर को भूज कर खाएं, इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा रोजाना गाजर खाने से आपको दिल बिल्कुल स्वस्थ रहता है।

ब्लड सर्कुलेशन
अगर आपको ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत आ रही है तो आपको काली गाजर का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इतना ही नहीं, काली गाजर से खून साफ होता है, खून से संबंधी समस्याएं भी खत्म हो जाती है। इसके लिए आप गाजर या फिर जूस पी सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल
काली गाजर के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम रहता है। गाजर के जूस से भी काफी फायदा मिलता है। रात में खाना खाते समय एक ग्लास गाजर का जूस जरूर पीना चाहिए। पाचन तंत्र काली गाजर के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। जिसके कारण पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है।

खून साफ
काली गाजर को खाने से ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। काली गाजर का सेवन करने से खून साफ हो जाता है। वहीं, काली गाजर का जूस पीने से भी खून की सफाई हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
