Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
नाश्ते में एवोकाडो खाने के है कई फायदे, ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
एवोकाडो एक ऐसा फल है, पिछले कुछ समय में लोगों के बीच बहुत पसंद किया जाने वाला फल बन गया है। ये फल खाने में जितना टेस्टी लगता है उतना ही ये हेल्दी भी है। आप नहीं जानते होंगे कि एवोकाडो वजन को नियंत्रित करने से लेकर टाइप टु डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इसलिए काफी कम समय में एवोकाडो लोगों की हेल्दी डाइट में शामिल हो गया है। आइए, जानते हैं कि एवोकाडो किस तरह डायबिटीज की रोकथाम के लिए काम करता है...

इंसुलिन को मैनेज करता है
न्यूट्रिशन जनरल में पब्लिश एक अध्ययन में कहा गया कि एवोकाडो का नाश्ते में सेवन करने से यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही अध्ययन में यह भी कहा गया कि इसका नियमित सेवन करने से यह इंसुलिन को मैनेज करने में भी मददगार हो सकता है। एवोकाडो में पोषक तत्व होने से यह वजन घटाने में तो मदद करता ही साथ ही कोलेस्ट्रोल करने में भी फायदेमंद हो सकता है।

एनर्जी मिलती है इस फ्रूट्स से
साबुत अनाज, हरी सब्जियां और ब्राउन राइज के अलावा ओटमील, नट्स और सीड्स भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। रेशेदार फलों का सेवन आपको करते रहना चाहिए। वैसे कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि टाइप टु डायबिटीज से बचने के लिए और यह बीमारी होने के बाद पर कंट्रोल रखने में एवोकाडो बहुत मददगार है। एक एवोकाडो को हर रोज नाश्ते में खाने से आपको भरपूर एनर्जी मिलती है, भूख मिट जाती है और फैट बढ़ने का खतरा भी नहीं रहता है।

कार्ब्स में मात्रा कम होती है
एवोकाडो में कार्ब्स में मात्रा काफी कम होती है। इस कारण इसे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल में इजाफा नहीं होता है। इसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक पेट भरा-भरा फील होता है, इससे आप जरूरत से अधिक खाना नहीं खाते हैं और आपको पोषण भी पूरा मिलता है। इसमें फाइबर्स भी भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहते हैं।

ब्लड प्रेशर की समस्या को घटाए
एवोकाडो में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत अधिक फायदेमंद रहता है। इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर में अधिक सोडियम के कारण होने वाले प्रभावों को रोकता है और ब्लड प्रेशर घटाता है।

शुगर लेवल को कंट्रोल करें
एवोकाडो बढ़ते हुए कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल करने की खूबियां ही एवोकाडो को एक बेहद खास फल बनाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications