Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
विंटर में वेट लॉस की प्लानिंग हो रही है फेल, तो डाइट में शामिल करें ये फ्रूटस
ठंड का मौसम अपने परवान पर है। ये एक ऐसा टाइम है जिसमें ना तो बिस्तर से निकलने का मन करता है और ना ही कुछ करने का। बल्कि ये एक ऐसा मौसम है जिसमें सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों के अलावा हड्डियों और जोड़ों में दर्द आपकी परेशानियां बढ़ा देता है। इस मौसम में हमारा खानपान भी इस तरह का होता है जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है। क्यूंकि जितना हम खाते है उतना पचा नहीं पाते। ऐसे में वेट लॉस प्लानिंग पर फोकस करना भी मुश्किल हो सकता है। लेकिन यहां हम आपको सर्दियों के कुछ ऐसे फ्रूटस बताने वाले है जिनका सेवन करके बढ़ते वजन की समस्या से निपटा जा सकता है।

पाइनेपल
पाइनेपल फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जिसके सेवन से लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिनको थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ ना कुछ खाने की आदत है वे इसका सेवन करके वेट लॉस की प्लानिंग को इम्प्लीमेंट कर सकते है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी एंजाइम ब्रोमेलैन भी होता है। ये एंजाइम प्रोटीन के मेटाबो डाइजेशन में मदद करता है, जो बेली फैट को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

अनार
वेट लॉस में अनार का सेवन भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल्स बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। यह धमनी में लिपिड के निर्माण को रोकता है, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और हानिकारक टॉक्सिन्स को कम करता है और पूरे शरीर में खून के बहाव को बढ़ाता है।

औरेंज
विटामिन-सी से भरपूर ये फ्रूट प्राकृतिक तरीके से फैट बर्न करने में मदद कर सकता है। ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को सामान्य रूप से काम करने में भी मदद करता है। और चूंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में ये तेज भूख को भी शांत कर सकता है।

अमरूद
सर्दियों में जब तेज भूख लगती है तो अमरूद का सेवन एक अलग ही संतुष्टि देता है। ये आपकी शुगर क्रेविंग को भी पूरा करता है। बल्कि इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन-सी मौसमी बीमारियों से भी आपकी रक्षा करता है।

शरीफा या सीताफल
ये फ्रूट विटामिन्स और मिनरल्स का एक बड़ा सोर्स है, जो कई तरह की बायलॉजिकल प्रोसेस के लिए जरूरी हैं। फाइबर से भरपूर ये फ्रूट कब्ज की शिकायत दूर करने में भी मददगार है। इसमें विटामिन ए और सी के साथ-साथ आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर भी काफी मात्रा में होता है।

अंजीर या फिग्स
फाइबर से भरपूर इस फ्रूट का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इनमें फिसिन नाम का एक एंजाइम होता है, जो खाने को बेहतर तरीके से और तेजी से पचाने में मदद करता है और पेट की चर्बी कम करने के प्रोसेस को भी तेज करता है। इसमें कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस सहित कई तरह के न्यूट्रीशंस होते हैं।

केला
केला पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी से भरपूर होता है। जिसे ब्रेकफास्ट में शामिल किया जा सकता है। कई लोगों में ये मिथ है कि केला खाने से वजन बढ़ता है। जबकि ये गलत है। क्यूंकि केले में मौजूद फाइबर वजन बढ़ाने में नहीं, वजन घटाने में मदद करता है।

स्टारफ्रूट
स्टारफ्रूट में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। जो कि मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है। इसके सेवन से भूख कम लगती है, ऐसे में इस वेट लॉस फ्रूट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा स्टारफ्रूट का नैचुरल डाइटरी फाइबर ब्लॉटिंग, पेट फूलना, ऐंठन और कब्ज की अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

ग्रेपफ्रूट
ग्रेपफ्रूट ब्लड शुगर कम करने के लिए डायबिटीज़ की दवा की तरह ही असर दिखाता है, जो इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। ये लो कैलोरी वाला फ्रूट है, जिसमें घुलनशील फाइबर काफी ज्यादा होता है। चूंकि इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, ऐसे में वेट लॉस डाइट में ये फ्रूट शामिल किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
