Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शरीर के इन हिस्सों में फैट गंभीर बीमारी का है संकेत

आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान है। जिसका कारण शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ना है। ऐसे में अगर आपको बॉडी में बढ़ रहे कैलोरी को कम करना है तो आप फिजिकल एक्टिविटी की मदद ले सकते है। जिससे आपका वेट मेनटेन रहता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक बॉडी में जमने वाला फैट कई बार आपके हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। शरीर में ज्यादा फैट जमने से बॉडी में हानिकारक कैमिकल का उत्पादन बढ़ा देता है। जिससे शरीर में सूजन, टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिसके कारण लोग परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है। आपके शरीर में जमी फैट आपके सेहत का राज खोलता है। आइए जानते हैं आपके शरीर में जमा फैट आपके सेहत के बारे में क्या कहता है।
पेट की चर्बी
पेट में चर्बी का जमा होना सबसे ज्यादा खतरनाक फैट माना जाता है। ये दिल की बीमारी, स्ट्रोक अटैक और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा देता है। इसके वजह से डिप्रेशन, डिमेंशिया और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। पेट में फैट जमा होने से आपका फिगर भी खराब दिखता है। एक रिसर्च के मुताबिक जिन महिलाओं की हिप्स कमर के साइज से बड़ा होता है। उन महिलाओं को दिल का दौरा जल्दी पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर महिलाओं को भी कमर का साइज कम करने के लिए प्रोटीन वाले फूड की खाने की सलाह देते है।
गर्दन की चर्बी
अक्सर हमने शरीर के अधिकतर हिस्से में चर्बी जमते हुए देखी है। गर्दन की चर्बी भी उनमें से एक है। लेकिन कई लोग गर्दन के चर्बी के बारे में नहीं सोचते हैं। जिसके कारण ये गंभीर बीमारी का खतरा बन सकता है। गर्दन का बड़ा साइज बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को दिखाता है। गर्दन में फैट जमने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। डॉक्टर्स के मुताबिक गर्दन में जमे फैट से हार्मोन इम्बैलेंस भी हो सकता है।
हिप्स फैट
एक रिपोर्ट के मुताबिक हिप्स पर जमे फैट को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन फैट इतना ज्यादा भी नहीं बढ़ना चाहिए कि उसकी वजह से आपके मसल्स पर दबाव पड़े। एक रिसर्च के मुताबिक हिप्स में ज्यादा फैट जमा होने के कारण हार्ट डिसीज और डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है।
ब्रेस्ट फैट
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन महिलाओं का ब्रेस्ट साइज बड़ा होता है। उनमें कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक, बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। बड़े ब्रेस्ट से किसी तरह का जोखिम नहीं होता। लेकिन उसमें फैट ज्यादा जमने से खतरा बढ़ जाता है। बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में जेनेटिक हिस्ट्री के बिना भी ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
