Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
सर्दियों में खाएं कबोचा स्क्वैश, हेल्थ बेनिफिट्स जानकर हो जाएंगे इसके फैन
ठंड का मौसम चल रहा है और इस मौसम में आप सभी कुछ ना कुछ गर्माहट वाली चीजें खा रहे हैं जिससे आपके अंदर इम्यूनिटी के साथ पौष्टकता भी बनी रहे। वहीं इन सब से पहले खाने का टेस्टी होना भी काफी जरूरी है, अगर टेस्टी नहीं है तो आप कितना भी हेल्दी खाना हो, मुंह बना लेते हैं। लेकिन क्या आप ने सर्दियों में कबोचा स्क्वैश टेस्ट किया है ? कबोचा स्क्वैश एक मजेदार और पोषक तत्वों से भरा हुआ है। शोध से पता चलता है कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
कबोचा स्क्वैश क्या है?
काबोचा स्क्वैश या कुकुर्बिता मैक्सिमा एक तरह का विंटर स्क्वैश है। ये एक ऐसा फल है जो झाड़ियों में उगता है लेकिन सब्जी के रूप में खाया जाता है। ये गोल या चपटा होता है। वहीं इसका वेट 1.5 से 5.3 पाउंड तक हो सकता है। गहरा हरा, भूरा, या रेड-ऑरेंज और यलो से ऑरेज कलर में ये पाया जाता है। काबोचा जापान में काफी लोकप्रिय है और इसे सूप और टेम्पुरा जैसे रेसिपी में डाला जाता है।

कहां मिलेगा "काबोचा स्क्वैश" ?
जापानी में, "काबोचा" का अर्थ है विंटर स्क्वैश काबोचा स्क्वैश सबसे पहले कंबोडिया में उगाया गया था और 16वीं शताब्दी के मिड में पुर्तगालियों द्वारा जापान और साउथ अमेरिका में लाया गया था। इसके बाद इसे नॉर्थ अमेरिका में लाया गया। लेकिन अब ये दुनिया के हर कोने में आपको आसानी से मिल जाएगा।
कबोचा स्क्वैश का स्वाद कैसा होता है?
कबोचा स्क्वैश का टेस्ट शकरकंद और कद्दू के बीच एक क्रॉस जैसा होता है। काबोचा स्क्वैश का स्वाद उनके पकने और स्टोर की स्थिति के आधार पर अलग हो सकता है। कबोचा स्क्वैश का स्वाद सबसे अच्छा तब होता है जब ये फसल के एक या कुछ महीनों के बाद पूरी तरह से पक जाता है।
क्या क्या पाया जाता है कबोचा स्क्वैश में ?
कबोचा स्क्वैश भी विटामिन A, फाइबर, बीटा-कैरोटीन जैसे फ्लेवोनोइड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसमें जीरो सोडियम, फैट और कोलेस्ट्रॉल होता है।

काबोचा स्क्वैश के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?
कबोचा स्क्वैश स्वास्थ्य लाभों में निम्नलिखित शामिल हैं:
ब्लड शुगर के स्तर में सुधार करता है। शकरकंद की तुलना में कबोचा स्क्वैश में कैलोरी व कार्बोहाइड्रेट कम होती है। साथ ही इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स है, जिसका अर्थ है कि ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखता है। विंटर स्क्वैश पॉलीसेकेराइड या फाइबर से भरपूर होता है। कबोचा स्क्वैश के बीज में अच्छे वसा और प्रोटीन होते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं।

कैंसर के विकास को रोकता है
कैंसर का विकास तब होता है जब आपकी कोशिकाओं में जेनेरिक मटेरियल या डीएनए डैमेज हो जाता है और बदल जाता है। काबोचा में बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे फ्लेवोनोइड्स होते हैं। उनके एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी कोशिकाओं और डीएनए को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद मिलती है।

काबोचा स्क्वैश स्किन कैंसर से भी करता है बचाव
अध्ययनों से यह भी पता चला है कि काबोचा स्क्वैश में मौजूद ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन स्किन के कैंसर से भी बचाव करते हैं। विटामिन सी भी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। फ्री रेडिकल को नष्ट करता है और कैंसर सेल्स के विकास पर रोक लगाता है।



Click it and Unblock the Notifications