Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
ग्लोइंग स्किन से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है पालक जूस, जानें गर्मियों में इसे पीने के फायदे
पालक खाने के फायदे हम सभी बखूबी जानते हैं। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मिलता है। इसे हम साग, सब्जी, सूप और जूस के रूप में भी पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल आपके शरीर को लगभग सभी पोषक तत्वों की पूर्ति करने में सक्षम माने जाते हैं। इसके अलावा हेल्थ एक्सपर्ट पालक का जूस नियमित रुप से पीने की सलाह भी देते हैं। सुबह-सुबह पालक जूस पीने के कारण आपके शरीर में कई सारे बदलाव होंगे जिसके कारण आप स्वस्थ बने रह सकते हैं। आइए पालक जूस का सुबह सेवन करने के कारण होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं...

ग्लोइंग त्वचा मिलती है
पालक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लिए फायदेमंद होते है। पालक को नियमित अपनी डाइट में शामिल करने से त्वचा की झुर्रियां दूर होने में मदद मिलती हैं और चेहरे पर चमक आती है।

हड्डियों बनाएं मजबूत
पालक में कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं। हड्डियों को कमजोर होने से से बचाने के लिए आप पालक के जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वजन कम करें
मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आप पालक के जूस को डाइट में शामिल करें। पालक में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मददगार हो सकती है।

खून बढ़ाएं
पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं दोनों के बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होने में मदद मिलती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं
पालक के जूस में विटामिन-ए की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। यह विटामिन हमारी आंखों के लिए बहुत ही जरूरी होती है। यही वजह है कि डॉक्टरों के द्वारा भी विटामिन-ए वाले स्रोत खाद्य पदार्थों का खाने की सलाह दी जाती है। विटामिन-ए का सेवन करने से हमारे आंखों की रोशनी स्वस्थ बनी रहती है और हम कई प्रकार के नेत्र रोग से भी बचे रहते हैं। इसलिए आंखों के अच्छे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आप पालक जूस का सेवन कर सकते हैं।

पेट रखें साफ
पालक के जूस के सेवन से पाचन को बेहतर किया जा सकता है। पालक में पाए जाने वाले तत्व शरीर से खराब पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं इतना ही नहीं ये कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं
कोरोना काल में हर कोई इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई तरह के जतन कर रहा है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप पालक के जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम हमारे शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। पालक के जूस के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications