Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
47 की उम्र में भी जानिए कैसे बला की खूबसूरत दिखती है करिश्मा कपूर, जानिए फिटनेस फार्मूला
40 की उम्र के बाद परफेक्ट बॉडी शेप और फिटनेस हर किसी के लिए मुश्किल टास्क हो जाता है। खासकर महिलाओं के लिए इसके लिए महिलाएं हर मुमकिन उपाय करने के लिए तैयार रहती हैं। लेकिन अगर आप 40 के बाद फिट रहने के लिए अपने लिए फिटनेस रोल मॉडल ढूंढ रही है तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का फिटनेस प्लान फॉलो कर सकती हैं।

इस उम्र में भी एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए पैदल चलने और कम तीव्रता वाले वर्कआउट करने को बेहतर मानती है। हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रिफरेंस देने वाली करिश्मा की हर इंस्टाग्राम बताती है कि उनके द्वारा फॉलो किए गए साधारण से तरीके वाकई बहुत काम के हैं। इसलिए हर महिला को फिटनेस के मामले में करिश्मा को फॉलो करना चाहिए।

एरियल योगा से मांसपेशियों को बनाएं मजबूत
फिट रहने के लिए करिश्मा कपूर तरह-तरह की एक्सरसाइज ट्राय करती रहती है। लोलो फिट रहने के लिए एरियल योगा करती है। यह एक तरह से मॉडर्न योगा ही है। यह कार्डियो इंसेसिटिव होता है, क्योंकि पोज के बीच आपको कई बार जल्दी-जल्दी मूव करना पड़ता है। मूवमेंट के दौरान शरीर का हर हिस्सा स्ट्रेच और मूव होता है। मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए ये बहुत फायदेमंद योग है।

वर्कआउट पर दे ध्यान
करिश्मा कपूर हमेशा वर्कआउट करने पर फोकस करती हैं। डेली एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म में सुधार कर सकता है। प्रतिरक्षा को बढ़ाने के साथ समग्र स्वास्थ्य को स्वस्थ बना सकता है। जब आप योग रेगुलर करते हैं, तो तनाव के अलावा आपको ताकत और लचीलापन भी देता है।

खुद को रिलेक्स रखें
वोग इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया कि एक लंबे सप्ताह के बाद रिलेक्स रहने के लिए वह मसाज लेना पसंद करती हैं। फिर चाहे वह फुट रिफ्लेक्सोलॉजी हो या फिर इंद्रियों को शांत करने के लिए अरोमाथेरेपी। ट्रेडिशनल मसाज की तरह ही रिफ्लेक्सोलॉजी मांसपेशियों में होने वाला तनाव दूर करती है। इतना ही नहीं, यह कसरत के बाद के दर्द को अस्थाई रूप से ठीक करने में भी मददगार है।

फूड से मिलती है
करिश्मा के नाश्ते में ज्यादातर नट्स, फल, बादाम का दूध, चिया सीड्स और कभी-कभी आमलेट और अंडे का सफेद भाग होता है। वह लंच में दाल और चपाती लेना पसंद करती हैं। इंस्टाग्राम के एक पोस्ट में वो अपना हेल्दी डाइट शेयर की थी, जिसमें बेरी जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी औररास्पबेरी शामिल किए हैं। इन खट्टे फलों में ढेर सारा एंटीऑक्सिडेंट होता है एंटी-एजिंग फूड भी है।

प्रोटीन डाइट का सेवन करें
करिश्मा कपूर के पोस्ट में आपको कार्बोहाइड्रेट खाने के सही तरीके मालूम कर सकते है। वो घर पर अपना पास्ता बनाती हैं और यह भी सुनिश्चित करती हैं कि वह इसमें ढेर सारी सब्जियां और प्रोटीन युक्त चीजें, जैसे अंडे की सफेदी और चिकन आदि डालें। अंडे और चिकन दोनों में उच्च गुणवत्ता वाले लीन प्रोटीन होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications