Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बड़ी बीमारियों से बचा सकती है लो सोडियम डाइट, जानें कितनी मात्रा सही
कहते है हर चीज की अति खराब है। बल्कि कोई भी चीज का सेवन समुचित मात्रा में करने पर ही उससे स्वास्थ्य लाभ मिल सकता हैं। देखा जाए, तो कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते है जिनका अगर का समुचित मात्रा में सेवन नहीं किया जाए तो इसका आपके शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ सकता हैं। जैसे कि सोडियम, जिसका अधिक सेवन आपकी शरीर पर भारी पड़ सकता है। यही कारण है कि, डॉक्टर लो सोडियम डाइट लेने की सलाह देते है। शरीर में सोडियम की मात्रा आपके दिमाग से लेकर मांसपेशियों का संतुलन बनाने के साथ ही उसे नियंत्रित भी करता है। लेकिन इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करने से ना सिर्फ ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है, बल्कि इससे आपकी किडनी और अन्य हिस्से भी प्रभावित हो सकते हैं।
ब्लड में सामान्य सोडियम का स्तर 135 से 145 mEq / L होता है। लेकिन ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में लो सोडियम डाइट आपको कई नुकसानों से बचा सकती है। यहां हम आपको लो सोडियम डाइट से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे है।

कोलेस्ट्रोल कम करने में मददगार
प्रोसेस्ड फूड्स जिन्हें हम चटकारे लेकर खाते है, में मौजूद कैमिकल्स और सोडियम की मात्रा सीधा आपके कोलेस्ट्रोल पर वार करते हैं। इसीलिए ये मैटाबॉलिक सिंड्रोम के कारणों में से एक माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी रोजर्मरा की डाइट में लो सोडियम का इस्तेमाल करते है तो आप कोलेस्ट्रोल का शिकार होने से बच सकते है। इससे आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रोल और ट्रिग्लाइसेराइड्स का लेवल कंट्रोल रहता है, जिससे आपको हार्ट डिज़ीज होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।

किडनी को रखें हेल्दी
चूंकि, अधिक सोडियम वाले भोजन का सेवन करने से आपकी किडनी में मौजूद ब्लड वसल्स कमजोर पड़ सकती हैं। जिससे किडनी से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका बन जाती हैं। और जब किडनी अच्छे से काम नहीं करती तो बॉडी में सोडियम के साथ साथ कुछ लिक्विड का जमाव हो जाता है। जो ब्लडप्रेशर जैसी अन्य समस्याओं को भी ट्रिगर करता हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि सोडियम के लेवल को कंट्रोल में रखा जाए।

हार्ट डिज़ीज से बचाव
सोडियम की अधिक मात्रा आपकी दिल की सेहत के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकती है। जो कि हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का कारण बनती है। दरअसल शरीर में सोडियम की अधिक मात्रा ब्लीडिंग बढ़ा सकती है, जिसके कारण हार्ट डिज़ीज हो सकती हैं। बल्कि अधिक सोडियम का सेवन करने से हमारी शरीर की आर्टरीज अपने सामान्य आकार से हटकर मोटी हो जाती है। इसलिए सोडियम का सेवन कम करने में समझदारी है।

ब्लडप्रेशर को बढ़ने से रोकें
जब हम हाई सोडियम डाइट लेते है तो ये हमारे शरीर में घुसकर ब्लडप्रेशर को बढ़ाता है। और इसके साथ ही कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ा जाता है। ऐसे में अच्छा यही है प्राकृतिक उपचार के तौर पर लो सोडियम डाइट का सेवन करें। इसकी बजाय, फलों और सब्जियों को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करें, क्यूंकि इनमें सोडियम की मात्रा कम और फाइबर एवं मिनिरल की मात्रा अधिक पाई जाती है।

विज़न बढ़ाए
ब्लडप्रेशर बढ़ने के कारण आपकी ब्लड वसल्स धीरे-धीरे नष्ट होने लगती हैं। इन कोशिकाओं के नष्ट होने के कारण आपको आंखों से जुड़ी समस्याएं होना शुरू हो जाती है और इस कारण आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है।

लो सोडियम डाइट कौन-सी है
- आलू, शकरकंद, ब्रॉकली,गोभी आदि सब्जियां और फल।
- ब्राउन राइस, अंडे।
- डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, दूध।
- चाय, कॉफी और सब्जियों का जूस।
- बादाम, सीताफल के बीज।



Click it and Unblock the Notifications
