Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Monsoon 2022: इस मौसम में हाइड्रेड रहने के लिए जरुर पीएं ये ड्रिंक, इम्यूनिटी भी रहेगी स्ट्रॉन्ग
बारिश का मौसम शुरु होते ही ठंडक के साथ उमस भी साथ आती है। इस मौसम में उमस के वजह से शरीर में चिपचिपाहटपन महसूस तो होती है। साथ ही शरीर बहुत जल्दी डिहाइड्रेड भी होने लगता है। उमस भरी दोपहरी में कुछ रिफ्रेशिंग पीने के बाद फिर से खुद को तरोताजा महसूस करने लगते हैं। हालांकि बारिश में गर्मागर्म स्नैक्स खाने का बहुत मन करता है। लेकिन ये मत भूलिएगां कि बदलते मौसम के साथ शरीर की इम्यूनिटी पर भी इसका असर पड़ता है। खासकर बारिश के मौसम में शरीर जल्द इंफेक्शन के चपेट में आ जाता है। इसलिए मजबूत इम्यूनिटी के लिए शरीर को हर वक्त हाइड्रेड रखना भी जरुरी है।
हम यहां आपकों कुछ ऐसे रेडी टू ड्रिंक के बारे में बता रहे है जो इस मानसून में आपके शरीर को हाइड्रेड करने में मदद करेगा। और जिसे पीते ही आप में चुस्ती और फुर्ती आ जाएगी।

नीबू का रस या नींबू पानी
नींबू पानी, ऑल सीजन फेवरेट ड्रिंक में से एक है। फ्रेश और लाइट होने के साथ ही ये व्यक्ति को तरोताज़ा महसूस करवाता है। आप इसमें मीठे और खट्टे स्वाद के लिए नींबू के रस में थोड़ा नमक और शहद भी मिला सकते हैं। यहां तक कि अगर आप सुस्ती महसूस कर रहे हैं, तो यह साइट्रस जूस आपको तुरंत एनर्जेटिक महसूस करा सकता है। ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के अलावा, यह आपके शरीर में पाचन तरल पदार्थ के उत्पादन में सहायता करता है, अपच से बचाता है और यह ओरल हाइजीन के साथ ही यह ताजी सांस को बढ़ावा देता है।

तरबूज़ का रस
तरबूज में 90% पानी होता है जो इसे अत्यधिक हाइड्रेटिंग बनाता है। तरबूज का रस आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से जल्दी ठंडा कर देता है। उमस भरे मौसम में इस जूस को पीने से आप तुरंत तरोताजा महसूस कर सकते हैं और आपको इस मौसम में अक्सर होने वाले अत्यधिक सिरदर्द से राहत मिलती है। यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के अलावा थकान और तनाव को दूर करने में भी मदद करता है।

गन्ने का रस
इस ताज़ा पेय का एक ठंडा गिलास पीने से व्यक्ति तुरंत चार्ज हो जाता है। कब्ज होने पर भी आप इसे पी सकते हैं क्योंकि यह आपको स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने में मदद करता है। गन्ने के रस में अलग-अलग मसाले, नींबू, पुदीने के पत्ते और अदरक को मिलाने से इसके स्वाद में ज्यादा इजाफा हो जाता है।

नारियल पानी
नारियल पानी में कई तरह के नेचुरल विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो कि इसे सही मायनों में गर्मियों और बारिश में एक आदर्श हाइड्रेशन ड्रिंक बनाता है। आजकल मार्केट में कई जगह रेडी टू ड्रिंक ट्रेंडर नारियल पानी की पैकेड बोतल भी मिलती है। जिसे आप कहीं भी किसी समय भी साथ ले जा सकते हैं और पी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
