Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सर्दी में अपनी डाइट में जरूर शामिल करें सिंघाड़ा, हेल्थ के लिए फायदेमंद

सिंघाड़े में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। यह फल में काफी स्टार्च होता है। इतना ही नहीं इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर के गुण मौजूद होते हैं। हम जब भी सिंघाड़े की बात करते हैं, तो हमारे मन में सबसे पहले सिंघाड़े का आटा आता है, जिसे हम आमतौर पर व्रत के दौरान खाते है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फल को सर्दी के मौसम में ज्यादा खाया जाता है। ये सुपरफूड आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स देते हैं। जिसके कारण आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। सिंघारा ग्लूटन फ्री होता है, ये कोलेस्ट्रॉल फ्री, ऊर्जा और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। अगर आप अभी भी इस टेस्टी फल को अपनी डाइट में शामिल करने से कटरा रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसे खाने के अन्य फायदे।
सिंघाड़ा खाने के हेल्थ बेनिफिट्स
कैलोरी में कम
अगर आप अपनी हेल्थ को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं, और फलों को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करते हैं फलों से पोषक तत्वों को फलों के जरिए पाने के लिए। तो सिंघाड़ा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सिंघाड़ा कैलोरी में कम है, और इसमें बहुत कम मात्रा में फेट होता है जो इसे सुपरफूड को खाने के लिए अच्छा बनाता है। खासकर जब आपको भूख लगी हो। इस पौष्टिक फल में अच्छी मात्रा में फाइबर भी मौजूद होता है।
तनाव कम करने में मददगार
आज के समय में तनाव से हर कोई जुझ रहा है। ये आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में बाधा बनता है। इससे निपटने के लिए आप सिंघाड़े को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह विटामिन बी 6 से भरपूर है, जो तनाव कम करता है और बेस्ट मूड बूस्टर है। इस फल को खाने से आपके स्लीप हार्मोन संतुलित रहते हैं। आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
पीलिया के लक्षणों को करें कम
सिंघाड़ा शरीर से टोक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। खासकर पीलिया से पीड़ित लोग बहुत कमजोर हो जाते हैं, ऐसी स्थिति में उनके शरीर का तरल पदार्थ जल्दी कम हो जाता है। जिसमें सिंघाड़ा पानी वाला फल होने के कारण पीलिया के लक्षणों को कम करने और आपके हेल्थ को ठीक करने में सबसे अच्छा विकल्प है।
ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद
सिंघाड़े को खाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है और पिगमेंटेशन से भी आपकी स्किन को बचाती है। यह एक एंटी-एजिंग फल है, जो स्किन को हेल्दी रखने और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर से टोक्सिक पदार्थों को निकालकर खून को साफ करने में मदद करता है। साथ ही स्किन के बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।
अपच को ठीक करने में सक्षम
यह फल फाइबर में उच्च है, जिसके कारण ये खाने को अधिक कुशलता से पचाने में मदद करता है। सिंघाड़े में मौजूद फाइबर का लाभ यह है कि यह भोजन को बड़ी आंत में ले जाने में मदद करता है। यह पानी को अवशोषित करता है और मल को नरम करता है, जो अपच और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
