Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
अम्बाली: दक्षिण भारत का ये पसंदीदा ड्रिंक गर्मियों में रखता है आपको कूल, करें वेटलॉस
रागी का दक्षिण भारत के मुख्य अनाज में से एक हैं, यहां इसका मुख्य तौर पर सेवन किया जाता हैं।
रागी का सेवन लोग इसकी रोटी, परांठा, डोसा, लड्डू, बर्फी और केक बनाने में करते हैं। इसके अलावा यहां लोग गर्मियों में रागी और छाछ का ड्रिंक बनाकर पीना पसंद करते हैं जिसे अम्बाली कहा जाता है। ये ड्रिंक न सिर्फ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखती है बल्कि आपके वजन को कम करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखने में मदद करेगी। आइए जानते हैं अम्बाली पीने के फायदे और इसकी रेसिपी के बारे में।

वजन कम करे :
रागी से बनी ये ड्रिंक हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। सह आपको हेल्दी तरीके से वजन को कम करने में मदद करती है। यदि आप रोजाना सुबह इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो यह आपको वजन कम करने की दौड़ मे सबसे आगे और सफल बनाने में मददगार है। यह आपको सभी पोषक तत्व प्रदान कर आपकी भूख को शांत और अनहेल्दी स्नैक्स की लालसा को कम करेगा।

कैल्शियम से भरपूर:
इसके अलावा, गर्मियों में रागी और छाछ से बनी इस ड्रिंक के सेवन करने से ठंडक बनी रहती है और शरीर हाइड्रेट रहेगा। यह बेस्ट समर ड्रिंक्स में से एक है। रागी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो कि हड्डियों को मजबूत और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसमें छाछ की उपस्थिति होने के कारण भी यह इस ड्रिंक को कैल्शियम युक्त बनाता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल:
रागी और छाछ से बनी यह सुपर कूल ड्रिंक बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। रागी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से समृद्ध होने के कारण, ब्लड में जमा कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में मदद कर सकता है। सह आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

एनिमिया से बचाव:
अंकुरित रागी से बनी यह ड्रिंक एनीमिया से लड़ने में मदद कर सकती है, क्योंकि अंकुरित रागी में विटामिन सी काफी उच्च मात्रा में पाया जाता है। जिससे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है और एनीमिया से बचाव किया जा सकता है।

रागी अम्बाली बनाने की रेसिपी
आइए जानते हैं अम्बाली या रागी माल्ट बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले आप आधा कप अंकुरित रागी का आटा लें और उसे 2-3 कप पानी में डालकर पका लें।
- आप इसे तब तक पकाएं, जब तक कि आटा अच्छे से पक न जाए यानि आटे का रंग गहरा न हो जाए।
- अब आप पके हुए आटे को ठंडा करें और फिर इसमें जीरा, स्वादानुसार नमक, 1 कटा हुआ प्याज डालें।
- अब आप इसमें 1 गिलास छाछ डाल लें और अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद आप बहुत कम मात्रा में तेल, 1-2 कड़ी पत्ते और सरसों के बीज के साथ तड़का लगाएं।
- अब इस तड़के के ऊपर रागी के आटे और छाछ के मिश्रण को डालें और इसे पी लें।



Click it and Unblock the Notifications
