Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सफर पर निकलने से पहले ना पीएं चाय और कॉफी, जानें इसकी सबसे बड़ी वजह
जब तक चाय या कॉफी का एक सिप मुंह में नहीं जाता है, तब तक सुबह आंख नहीं खुलती है। ऐसा हर शख्स के साथ होता है जो चाय या कॉफी पीने का आदी है। ऑफिस निकलने या कॉलेज जानें से पहले एक कप चाय और कॉफी पीना तो जैसे जरूरी हो जाता है, लेकिन कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि चाय या कॉफी पीने के बाद आप समस्याएं भी पैदा होती है। ये समस्याएं आपके पेट से संबधित हैं। आइये जानते हैं, घर से बाहर निकलने से कुछ देर पहले चाय और कॉफी क्यों नहीं पीनी चाहिए-

घर से बाहर निकलने के इतनी देर पहले ना पीएं चाय या कॉफी
अक्सर आप ऐसा करते हैं, और ये ज्यादातर लोग करते ही हैं कि जब भी वो घर से बाहर निकलते हैं या किसी सफर पर जाते हैं तो निकलने से पहले चाय या कॉफी का सेवन जरूर करते हैं। लेकिन क्या आप ने इस बात पर कभी गौर किया है है कि चाय या कॉफी पीने के बाद आपको किसी तरह की समस्या हो रही हो। चाय और कॉफी शरीर में गैस, बदहजमी और इसके साथ ही साथ पेट से जुड़ी समस्या भी पैदा करते हैं। इसके साथ ही आप डिहाईड्रेशन की प्रॉबलम भी हो सकती है। सफर के लिए निकलने से करीब एक घंटा पहले इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

क्या आप भी सुबह खाली पेट पीते हैं चाय या कॉफी ?
आप अक्सर चाय ऑर कॉफी सुबह खाली पेट पीते होंगे, ये आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी लाभदायक नहीं है। क्योंकि ये नेचुरल एसिडिक होती है। चाय में थियोफिलाइन यौगिक भी पाया जाता है, इससे कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। साथ ही आपको डिहाईड्रेशन की प्रॉबलम हो सकती है। पेट में एसिड बनने की वजह से गैस की समस्या होने के साथ आप जलन का भी अनुभव कर सकते हैं।

कब और कैसे पी सकते हैं चाय या कॉफी ?
चाय पीने का सबसे अच्छा वक्त कुछ खाने के एक या दो घंटे के बाद होता है। अगर आप सुबह चाय पीना नहीं छोड़ सकते तो इसे खाली पेट ना पीएं। चाय के साथ आप स्नैक्स जरूर लें। इससे खाली पेट चाय या कॉफी पीने से होने वाली समस्याओं से आपको आराम मिलेगा।

किस वक्त चाय और कॉफी को करें अवॉइड ?
वहीं सोने जाने से पहले चाय और कॉफी पीना अवॉइड करना चाहिए। इससे आपको नींद से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसमें पाया जाने वाले कैफीन की वजह से अनिंद्रा व रात को आपको सोने के लिए स्ट्रगल करना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
