Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
इन जीरो-ऑयल रेसिपी को बनाएं अपने स्नैक टाइम का हिस्सा
स्नैक्स टाइम एक ऐसा वक्त होता है, जब हमें हल्की-फुल्की भूख लगी होती है। ऐसे में प्रॉपर मील लेने की इच्छा नहीं होती है। लेकिन कुछ अच्छा खाने का मन करता है। जिसके कारण अक्सर लोग समोसे, पकौड़े या नमकीन आदि खाते हैं। हालांकि, इस तरह के फूड उनकी सेहत पर विपरीत असर डाल सकते हैं। लेकिन अगर आप टेस्ट के साथ-साथ कुछ हेल्दी भी खाना चाहते हैं तो ऐसे में आप जीरो-ऑयल स्नैक्स बनाकर खा सकते हैं। फ्राइड फूड का सेवन किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही जीरो-ऑयल स्नैक्स रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं-

बनाएं दाल की चाट
चटपटी चाट आपकी क्रेविंग्स को शांत करने के लिए एकदम परफेक्ट है। आप दाल की मदद से एक बेहतरीन चाट बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
• 1 कप पीली मूंग दाल, उबली हुई
• नमक स्वाद अनुसार
• कद्दूकस की हुई गाजर
• कुछ अनार के दाने
• धनिया और पुदीने की पत्तियां कटी हुई
• चाट मसाला, आवश्यकता अनुसार
• एक नींबू का रस

चाट बनाने का तरीका-
• चटपटी मूंग दाल की चाट बनाने के लिए सबसे पहले दाल को उबाल लें।
• अब आप इसे बाउल में डाल लें। साथ ही इसमें अन्य सभी सामग्री को डालकर मिक्स करें।
• इसे तुरंत खाएं।
नोट- आपको जब भी चाट खाने का मन हो, तभी उसमें मसाले व अन्य सामग्री मिक्स करें।

बनाएं ओट्स का चीला
ओट्स एक बेहद ही हेल्दी इंग्रीडिएंट है, जो वेट लॉस में भी मददगार है। आप स्नैक टाइम में ओट्स की मदद से चीला बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
• एक कप ओट्स का आटा
• 1/2 कप बेसन
• 1/4 कप चावल का आटा
• नमक
• 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• पानी
• बारीक कटी सब्जियां (गाजर, पत्ता गोभी, प्याज, टमाटर)
• कद्दूकस किया हुआ अदरक

बनाने का तरीका-
• सबसे पहले एक बड़े बाउल में ओट्स का आटा, बेसन, चावल का आटा, नमक, जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
• अब 1/2 कप पानी डालें और एक गांठ रहित घोल बनाने के लिए इसे फेंटें।
• अब आप इसमें अपनी पसंद की कटी हुई सब्जियां व अदरक डालकर मिक्स कर लें।
• अब आप एक नॉनस्टिक पैन गरम करें और उसमें 1 कलछी बैटर डालकर फैलाएं और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
• अन्य बैटर के साथ भी इसी तरह चीले बना लें। आप इसे धनिए पुदीने की हरी चटनी के साथ सर्व करें।

स्टीम्ड दही वड़ा
वड़े को आमतौर फ्राई करके बनाया जाता है। लेकिन अगर आप इसे हेल्दी तरीके से बनाना चाहते हैं तो ऐसे में स्टीम्ड दही वड़ा बनाकर देखें।
आवश्यक सामग्री
• 4-5 घंटे भीगी उड़द की दाल
• 4-5 घंटे भीगी मूंग दाल
• कद्दूकस किया हुआ अदरक
• एक चुटकी हींग
• आधा छोटा चम्मच ईनो
• नमक स्वादअनुसार
• एक कप दही
• आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
• 2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
• इमली की मीठी चटनी
• धनिया की चटनी
स्टीम्ड दही वड़ा बनाने का तरीका-
• सबसे पहले उड़द की दाल और मूंग की दाल को भिगोकर छोड़ दें।
• अब आप इसे पीसने के लिए फूड प्रोसेसर का इस्तेमाल करें।
• अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लीजिए और उसमें हींग, अदरक, ईनो और नमक डाल दीजिए. अच्छी तरह मिलाएं।
• इडली मेकर को ऑयल हल्का हल्का ग्रीस कर लें और इसमें एक चम्मच मिश्रण डालें।
• इसी तरह सभी सांचों में मिश्रण डालकर फैला लें।
• अब इडली स्टैंड को प्रेशर कुकर में रखें और बिना सीटी लगाए 10 मिनट तक पकाएं।
• अब इसे बाहर निकालें और वड़ों को ठंडा होने दें।
• वड़ों को प्लेट में डालें और दो से तीन चम्मच दही डालें।
• ऊपर से धनिये की चटनी और इमली की मीठी चटनी डालें।
• साथ ही थोड़ा नमक व जीरा पाउडर छिड़कें और धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
