Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
फुल क्रीम, डबल टोंड और टोंड मिल्क क्या होता है? जानें अंतर और कौनसा दूध आपको पीना चाहिए?
full cream milk vs toned milk vs double toned milk : दूध को सबसे पौष्टिक आहार की श्रेणी में रखा जाता है। यही वजह है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों की वजह से दूध हमारे डेली रुटीन डाइट का हिस्सा है।
गांवों में आज भी लोग गाय या भैंस का ताजा दूध लेकर उसे इस्तेमाल में लेते हैं। वहीं शहरों में आजकल कई किस्म के दूध उपलब्ध है। टोंड, फुलक्रीम और डबल टोंड कई तरह के दूध मिलते हैं। ऐसे में यह जानना और भी जरूरी हो जाता है कि कौन सा दूध बेहतर है और किसे पीने के ज्यादा फायदे हैं।

दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन (जैसे विटामिन डी, विटामिन बी12 और विटामिन ए) और खनिज (जैसे फॉस्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम) जैसे पौषक तत्व पाए जाते है। दूध में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखते है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध पीना बहुत जरूरी माना गया है।
फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk )
फुल क्रीम दूध में गाढ़ी मलाई होती है। इस दूध में सभी तरह के फैट मौजूद होते है। शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को मारने के लिए इस दूध को पहले पास्चुरीकरण करते है, जिसके कई प्रोसेस को इस्तेमाल में लिया जाता है। फुल क्रीम दूध बच्चों, युवाओं और बॉडी बिल्डिंग करने वालों के लिए फायदेमंद होता है।फुल क्रीम दूध के एक ग्लास में 3.5 प्रतिशत मिल्क फैट होता है, जो लगभग 150 कैलोरी से भरपूर होता है।
सिंगल टोंड मिल्क ( Single Toned Milk)
सिंगल टोंड मिल्क, पानी और स्किम्ड मिल्क पाउडर को पूरे दूध में मिलाकर बनाया जाता है। इस दूध में लगभग 3 फीसदी फैट होता है। यह दूध से मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल को शरीर में कम करता है। इसमें भी होल मिल्क की तरह न्यूट्रिशन पाया जाता है (घुलनशील विटामिन को छोड़कर)। टोन्ड दूध की एक गिलास मात्रा से लगभग 120 कैलोरी मिलती हैं।
डबल टोंड मिल्क ( Double Toned Milk)
डबल टोंड मिल्क पूरे दूध में स्किम्ड मिल्क पाउडर को मिला कर बनाया जाता है. इसमें लगभग 1.5 फीसदी फैट होता है. अगर आप अपना वजह काम करना चाह रहे हैं तो आपके लिए यह दूध पीना ठीक है, क्योंकि यह दूध कैलोरी की मात्रा को नियंत्रण में रखता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है.
स्किम्ड मिल्क क्या होता है? (Skimmed Milk)
स्किम्ड मिल्क में पूरे दूध में पाए जाने वाले सारे पोषक तत्व, जैसे कि विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। स्किम्ड मिल्क से आपको फुल क्रीम दूध की आधी कैलोरी ( लगभग 75 कैलोरी) मिलती है। स्किम्ड मिल्क 0.3 से 0.1 फीसदी वसायुक्त होता है। इसमें फैट विटामिन बहुत कम पाया जाता है। इसमें होल मिल्क की तुलना में अधिक कैल्शियम होता है।

फुल क्रीम और टोंड मिल्क में अंतर?
फुलक्रीम मिल्क में मलाई होती है और इसमें फैट काफी मात्रा में होता है। जबकि टोंड मिल्क को फेंट करके उसमें से फैट निकाल दिया जाता है। इसलिए इसमें फैट की मात्रा फुलक्रीम की तुलना में कम होती है। वहीं बात करें डबल टोंड मिल्क की तो इनमें सबसे कम फैट होता है।
जहां टोंड मिल्क में फैट की मात्रा 3 प्रतिशत होता है वहीं फुल क्रीम मिल्क में फैट की मात्रा 6 प्रतिशत दो गुनी होती है। टोन्ड मिल्क दिखने में पतला होता है, जबकि फुल क्रीम मिल्क दिखने में गाढ़ा होता है।
बच्चों के लिए कौन सा दूध अच्छा है
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गाय या भैंस से मिलने वाला रॉ मिल्क या आर्गेनिक मिल्क सबसे अच्छा होता है। जो आपको सीधे गाय या भैंस से मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
