Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
एपिगैमिया के रोहन मीरचंदानी का हार्ट अटैक से निधन, 40 में दिल की बीमारियों से बचने के लिए करें ये काम
Rohan Mirchandani Passes Away at 42 : FMCG कंपनी एपिगैमिया के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी का निधन 21 दिसंबर की रात हार्ट अटैक से हुआ। वे 42 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 41 वर्षीय रोहन मीरचंदानी का निधन 21 दिसंबर को हुआ।
हार्ट डिजीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जो खराब आदतों के कारण होती है। पहले यह बीमारी बूढ़ों को अधिक प्रभावित करती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले कुछ वर्षों में दुनियाभर में इसके मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

रोहन मीरचंदानी कौन हैं?
एनवाईयू स्टर्न और व्हार्टन स्कूल से ग्रेजुएट मीरचंदानी ने 2013 में Drums Food International की स्थापना की, जो Epigamia की पेरेंट कंपनी है। उन्होंने 2013 में ड्रम्स फूड इंटरनेशनल की स्थापना की, जो Epigamia की पेरेंट कंपनी है। भारत में ग्रीक योगर्ट के प्रमुख ब्रांड Epigamia के संस्थापक थे, जिसे ड्रम्स फूड इंटरनेशनल ने लॉन्च किया था। रोहन मीरचंदानी कम उम्र में ही देश के प्रमुख बिजनेस लीडर्स में शुमार हो गए थे। उनके नेतृत्व में Epigamia ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ और रोहन ने अपनी मेहनत से बहुत दौलत अर्जित की।
कम उम्र में हार्ट अटैक के लक्षण
कम उम्र में हार्ट अटैक के संकेतों को पहचानना जरूरी है, क्योंकि यह स्थिति तेजी से बढ़ रही है।
सडन कोलैप्स: हार्ट अटैक का सबसे आम लक्षण है जब दिल धड़कना बंद कर देता है और व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाता है।
सीने में दर्द या बेचैनी: अगर सीने में अचानक असहनीय दर्द या बेचैनी हो, तो यह एक गंभीर संकेत है। यह दर्द कुछ मिनटों से ज्यादा समय तक रह सकता है और कभी-कभी वापस भी आ सकता है।
सांस लेने में तकलीफ: यदि सांस लेने में अचानक कठिनाई हो तो इसे अनदेखा न करें। यह कार्डियक अरेस्ट का संकेत हो सकता है, और कई बार लोग इसे गैस या पेट की समस्या समझकर नजरअंदाज करते हैं।
बहुत अधिक पसीना आना: असामान्य रूप से ठंडा पसीना आना हार्ट अटैक का एक सामान्य लक्षण है। यह विशेष रूप से सीने में दर्द या सांस फूलने के साथ हो तो अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
जबड़े, गर्दन या पीठ में दर्द: अचानक जबड़े, गर्दन या पीठ में दर्द महसूस होना भी हार्ट अटैक का एक संकेत हो सकता है, खासकर कम उम्र के पुरुषों में।
क्या है कारण?
कम उम्र में हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं, जो मुख्य रूप से लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं। इन कारणों में तनाव लेना, खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट, ज्यादा वजन होना, और शराब और धूम्रपान की लत शामिल हैं। इन आदतों का प्रभाव दिल की सेहत पर पड़ता है, जिससे दिल संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। सही खानपान, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन से इन जोखिमों को कम किया जा सकता है।
40 की उम्र में हार्ट अटैक से बचने के उपाय
संतुलित आहार: हृदय स्वस्थ रखने के लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और कम वसा वाले प्रोटीन जैसे मछली और दालें शामिल करें।
नमक से बचें : सोडियम (नमक) का सेवन कम करें और ट्रांस फैट्स व सैचुरेटेड फैट्स से बचें, जो दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाते हैं।
नियमित व्यायाम: सप्ताह में कम से कम 150 मिनट का मध्यम व्यायाम करें, जैसे तेज चलना, तैराकी या साइकिल चलाना। इससे दिल की धड़कन मजबूत होती है और रक्त संचार बेहतर रहता है।
वजन नियंत्रित रखें: अधिक वजन या मोटापा दिल पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे हृदय संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। सही वजन बनाए रखना हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
धूम्रपान और शराब से बचें: धूम्रपान से रक्त वाहिकाओं में संकुचन होता है और यह हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ाता है। शराब का अत्यधिक सेवन भी हृदय रोगों के खतरे को बढ़ा सकता है।
तनाव कम करें: मानसिक तनाव हार्ट अटैक का एक महत्वपूर्ण कारण बन सकता है। योग, ध्यान, गहरी सांस लेना और सही समय पर आराम करना तनाव को कम करने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर और शुगर की निगरानी करें: हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकते हैं। नियमित रूप से अपने रक्तचाप और शुगर के स्तर की जांच करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
