Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
Fat to Fit: रोजाना चावल खाकर भी शाय सोलेस ने 3 महीने में घटाया 7 किलो वजन, जानें उनका पूरा रूटीन
Fat To Fit: एक महिला अपने जीवन में बेटी, बहन, पत्नी और मां जैसे कई रिश्तों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाती है। लेकिन इन सबके बीच वह अक्सर खुद को पीछे छोड़ देती है। अपने सपने, सेहत और खुशियों को वह दूसरों के लिए कुर्बान करती चली जाती है। यही वजह है कि आज भारत में बड़ी संख्या में महिलाएं गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं, जिनमें मोटापा एक बड़ी चिंता बन चुका है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019-21) के अनुसार, भारत में 15 से 49 वर्ष की उम्र की लगभग 24 प्रतिशत महिलाएं ओवरवेट हैं। यानी हर चार में से एक महिला मोटापे की समस्या से जूझ रही है। आज Boldsky की 'फैट टू फिट' सीरीज में हम आपको ऐसी ही एक महिला की कहानी बता रहे हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपना वजन कम किया, बल्कि सालों बाद खुद को दोबारा पाया। 43 साल वर्षीय शाय सोलोस पेशे से ओटी नर्स हैं। 22 साल की उम्र में उनका तलाक हो गया, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटियों की परवरिश सिंगल मदर के तौर पर की। बच्चों की देखभाल और काम की जिम्मेदारियों के बीच शाय को खुद के लिए समय ही नहीं मिलता था। अनहेल्दी फूड हैबिट्स और खराब लाइफस्टाइल के कारण उनका धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगा। एक समय ऐसा भी था जब वह खुद को आईने में देखना नहीं चाहती थीं। लेकिन फिर एक दिन उन्होंने ठान लिया कि अब वजन कम करना ही होगा और यहीं से उनकी वेट लॉस जर्नी की शुरुआत हुई। महज 3 महीनों के अंदर उन्होंने अपना 7 किलो वजन कम कर लिया। तो आइए, शाय सोलेस से जानते हैं उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में -
खाने को बना लिया था अकेलेपन और डिप्रेशन से निपटने का जरिया
शाय बताती हैं, "22 साल की उम्र में मेरा तलाक हो गया था, जिसकी वजह से मैं भावनात्मक रूप से टूट चुकी थी। मेरी दो छोटी बेटियों की जिम्मेदारी भी मुझ पर थी। घर और काम के बीच मुझे खुद के लिए समय नहीं मिलता था। इस दौरान मैं खुद को पूरी तरह नजरअंदाज करती चली गई। जब भी मैं अपनी बेटियों के साथ बाहर जाती, तो उनके साथ उनकी पसंद का पिज्जा, ब्राउनी और जंक फूड खाती है। यह सब मेरे लिए दर्द और अकेलेपन से बचने का तरीका था। लेकिन इसकी वजह से धीरे-धीरे मेरा वजन बढ़ने लगा।" शाय बताती हैं कि उन्होंने वजन घटाने के लिए क्रैश डाइटिंग का सहारा भी लिया। लेकिन इससे वजन जितनी तेजी से घटता, उससे भी तेजी से वापस आ जाता था। उन्हें लगता था कि वह एक ऐसे चक्र में फंस गई हैं, जिसमें वह लगातार दौड़ तो रही हैं, लेकिन कहीं पहुंच नहीं पा रहीं।

शाय सोलेस ने 3 महीने में घटाया 7 किलो वजन
शाय बताती हैं कि जून 2024 में जब उनकी दोनों बेटियां कॉलेज के लिए शहर से बाहर चली गईं, तब उन्होंने वेट लॉस करने की ठानी। वह बहुत अकेली हो गई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद को अकेलेपन और डिप्रेशन के हवाले नहीं किया। उन्होंने ठान लिया कि अब खुद को ठीक करना है। इंटरनेट पर सर्च करने के बाद उन्होंने मायहेल्थबडी से एक कोच अपने लिया चुना और उनके साथ अपनी वेट लॉस जर्नी शुरु की। हेल्दी डाइट और रेगुलर वर्कआउट की मदद से उन्होंने सिर्फ 3 महीने में 65.5 किलो से 58 किलो, अपना 7 किलो वजन कम कर लिया।
घर का बना साधारण खाना खाकर किया वेट लॉस
शाय बताती हैं कि वजन घटाने के लिए उन्होंने कोई फैंसी जूस, सलाद या सूप वाली डाइटिंग नहीं की। उन्होंने घर का बना खाना खाकर और घर पर ही आसान एक्सरसाइज करके अपना वजन कम किया। वसबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी पसंदीदा चाय और चावल खाना कभी नहीं छोड़ा। डाइट और न्यूट्रिशन के बारे में समझने से उन्हें धीरे-धीरे समझ आने लगा कि वजन घटाने के लिए अपना फेवरेट खाना छोड़ना नहीं होता, बल्कि सीमित मात्रा में खाना होता है। वह अकेले रहते हुए भी अपने हर मील को खास बनाती थीं, खाना अच्छे से परोसना, मन लगाकर खाना और चीट मील्स तक पहले से प्लान करना उनकी आदत बन गई। उन्हें पता होता था कि 6 दिन बाद वो क्या खाने वाली हैं। इससे वह कभी भी जल्दबाजी या स्ट्रेस में आकर कुछ गलत नहीं खाती थीं।

मुश्किल हालात में भी नहीं टूटा फोकस
शाय का कहना है कि इन 90 दिनों में कई बार मेडिकल इमरजेंसी और पारिवारिक समस्याएं भी आईं। उन्हें काम के सिलसिले में शहर से बाहर भी जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी डाइट और वर्कआउट के साथ कोई समझौता नहीं किया। महज 10 दिनों के अंदर ही उन्हें खुद में फर्क महसूस होने लगा। वह खुद को हल्का, खुश और एनर्जेटिक महसूस करने लगी थीं। जब उन्होंने अपनी पुरानी ड्रेस में फोटोज लीं, तो खुद को पहचान नहीं पाईं।
20 साल बाद बेटियों ने मां को इतना फिट देखा
दिवाली पर जब उनकी बेटियां छुट्टियों में घर आईं, तो वो अपनी मां को देखकर हैरान रह गईं। शाय बताती हैं कि 20 साल बाद पहली बार उन्होंने अपनी मां को इतना फिट देखा था। यह पल उनके लिए किसी जीत से कम नहीं था।
खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाया
शाय बताती हैं कि उन्हें लगता है जैसे उन्होंने सिर्फ वजन नहीं घटाया, बल्कि अपनी जिंदगी वापस पाई है। इस वेट लॉस जर्नी के दौरान उन्होंने खुद को वापस पाया है, जो पिछले 20 सालों में छूट गया था। 7 किलो वेट लॉस सुनने में भले कम लगे, लेकिन उन्हें अपना खोया हुआ आत्मविश्वास, ऊर्जा और नई जिंदगी मिली। शाय का कहना है कि ये सिर्फ फैट टू फिट जर्नी नहीं थी, बल्कि खुद को वापस पाने की शुरुआत थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications