Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
हृदय रोग के जोखिम को कम करता है योग
(आईएएनएस)| कई कारणों से लोग जिम जाने या सुबह टहलने में सक्षम नहीं होते। मगर चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि अगर आप रोजाना योग करें, तो यह हृदय संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक होगा। इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में योग बेहद सहायक है और हृदय को स्वस्थ करने में यह एक प्रभावी चिकित्सा के रूप में काम करता है।
हेल्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट पर पाएं 60% की भारी छूट, जल्दी करें!
नीदरलैंड तथा अमेरिकी शोधकर्ताओं ने शोध के दौरान पाया कि हृदय रोग के जोखिम को कम करने में योग उतना ही लाभकारी है, जितना पारंपरिक शारीरिक गतिविधियां जैसे तेज टहलना।

शोधकर्ताओं ने कहा, "यह निष्कर्ष उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए पारंपरिक कसरत करना पसंद नहीं करते।"
रोटरडम स्थित इरेस्मस यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर तथा बॉस्टन स्थित हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रोफेसर तथा मुख्य लेखक मिरियम हूनिंक ने कहा, "ये परिणाम इस बात के सूचक हैं कि योग सशक्त रूप से बेहद उपयोगी है और मेरी नजर में जोखिम को कम करने का एक बेहतर उपाय।"
यह अध्ययन पत्रिका 'यूरोपीयन जर्नल ऑफ प्रीवेंटिव कार्डियोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
