Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सब्जी में तो नहीं लगा रहे हैं हींग की जगह केमिकल का तड़का! पहचानने में न करें गलती
हींग का भारतीय रसोई में एक खास जगह है, और यह न केवल स्वाद बढ़ाने में बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाती हैं। हींग का इस्तेमाल खाने में तड़के में किया जाता है, जो दाल, सब्जियों, रायता, और कई तरह के व्यंजनों में सुगंध तो भर देता है साथ ही इसका जायका ही बदल जाता है।
आजकल लोग बाजार में मिलने वाली हींग में भी मिलावट होने लगी हैं, कुछ लोग हींग में आटा और केमिकल भी मिलाते हैं। ऐसे में यह पहचानना बहुत जरूरी है कि कहीं आप असली समझकर नकली हींग तो नहीं खा रहे हैं। चलिए जानते हैं असली हींग और नकली हींग के बीच पहचान।

ऐसे करें असली-नकली हींग का इस्तेमाल?
रंग से पहचाने
असली हींग का रंग हल्का पीला, लाल या भूरे रंग का होता है। असली हींग का रंग गहरे पीले या हल्के भूरे में बदल सकता है जब इसे लंबे समय तक रखा जाता है। नकली हींग का रंग अक्सर चमकीला पीला या सफेद होता है, जो हींग में मिलावट का संकेत हो सकता है। नकली हींग में कृत्रिम रंगों का उपयोग किया जा सकता है।
गंध से पहचाने
असली हींग की गंध तेज, तीखी और बहुत ही विशिष्ट होती है। इसे सूंघते ही तुरंत पहचाना जा सकता है, और थोड़ी मात्रा में ही काफी तेज सुगंध फैलती है। नकली हींग की गंध हल्की या कभी-कभी आर्टिफिशियल भी लग सकती है। इसमें सुगंध भी कम समय तक बनी रहती है।
स्वाद से पहचाने
असली हींग का स्वाद कड़वा और तीखा होता है, और यह भोजन में मिलाने पर तुरंत अपना प्रभाव छोड़ता है। थोड़ी ही मात्रा में असली हींग स्वाद बढ़ा देती है। नकली हींग में स्वाद हल्का या अप्राकृतिक हो सकता है। इसका स्वाद असली हींग जितना प्रभावी नहीं होता, और यह भोजन में समान स्वाद नहीं लाती।
घुलने की क्षमता से पता करे
असली हींग को जब पानी में मिलाया जाता है, तो यह तुरंत घुल जाती है और पानी का रंग हल्का पीला कर देती है। नकली हींग पानी में पूरी तरह से नहीं घुलती, या घुलने में अधिक समय लेती है। साथ ही, यह पानी का रंग अधिक पीला या अनेचुरल सा लग सकता है।
टेक्सचर से पता करें
असली हींग को छूने पर इसकी बनावट चिकनी और थोड़ी चिपचिपी हो सकती है। यह आमतौर पर शुद्ध रूप में कठोर या गाढ़ी चिपचिपी होती है। नकली हींग की बनावट अक्सर ज्यादा सूखी या पाउडर जैसी हो सकती है, जिसमें अन्य पदार्थ मिलाए जाते हैं।
जलाकर देखे
असली हींग को जलाने पर एक तीखी और विशिष्ट गंध निकलती है। इसके जलने पर धुआं होता है और वह धीरे-धीरे जलती है। नकली हींग में जलाने पर वह उतनी तीव्र गंध नहीं देगी और बल्कि इसमें से मिलावट वाली सामग्रियां भी जलने के संकेत दे सकती हैं।
कीमत
असली हींग महंगी होती है क्योंकि इसे बनाना कठिन है और इसका उत्पादन सीमित होता है। नकली हींग सस्ती होती है क्योंकि इसमें मिलावट की जाती है, और इसके उत्पादन में लागत कम आती है।
पानी में डुबाकर देखे
असली हींग को पानी में डालने पर यह तुरंत नीचे बैठ जाती है और घुलने लगती है। नकली हींग में मिलावट के कारण यह पानी में आसानी से नहीं बैठती और ऊपर तैर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
