Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
गर्दन के दर्द से हो गए हैं परेशान, ऑफिस में बैठे-बैठे इन एक्सरसाइज से पाएं आराम

ऑफिस या वर्क फ्रोम होम में घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी बैठे-बैठे आपकी कमर अकड़ जाती है, तो कभी गर्दन। ऐसे में आपको इतना समय नहीं मिल पाता की आप अपने लिए थोड़ा समय निकाल पाएं। एक सर्वे के मुताबिक 16 से 35 साल की उम्र के लोगों में गर्दन में दर्द की शिकायत काफी रहती है। घंटों लैपटॉप या कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करने, गलत तरीके से बैठने, लैपटॉप का एंगल गलत होने के कारण। डेस्क और कुर्सी के बीच ज्यादा अंतर होने जैसे कई कारणों से आपकी गर्दन में दर्द हो सकता है। कई बार ये दर्द किसी पूरानी चोट, या सोते समय सही तकिए का चुनाव ना करने की वजह से भी होता है। ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से गर्दन के लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जो आप अपने ऑफिस या कुर्सी पर बैठे-बैठे कर सकते हैं।

1. चिन टक
अगर आपको अपने पोस्चर को ठीक करना है, या बार-बार गर्दन में होने वाले दर्द से राहत चाहिए तो चिन टक एक्सरसाइज सबसे बेस्ट है। ये गर्दन के सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है। जिसमें आपको ज्यादा समय भी देने की जरुरत नहीं है।
कैसे करें-
- अपनी कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं
- अब अपनी ठुड्डी को पीछे की ओर ले जाएं
- अब अपनी ठुड्डी को अंदर की ओर खींचे और कम से कम 5 सेकंड के लिए अपनी इस स्थिति को बनाए रखें
- अब आराम करें और इस एक्सरसाइज को 20 बार दोहराएं

2. साइड नेक टिल्ट्स
अपनी मांसपेशियों को आसान खिंचाव देने और अपनी गर्दन पर जो तनाव आप ले रहे हैं उसे ठीक करने के लिए साइड-नेक टिल्ट सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने से न सिर्फ आपके गर्दन को आराम मिलता है, बल्कि ये आपकी पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द को भी आराम देता है।
कैसे करें-
- अपनी कुर्सी पर आगे की ओर मुंह करके बैठ जाएं
- अपनी गर्दन को दायीं ओर झुकाएं, इतना कि आप अपने कानों को अपने कंधे तक छू सकें
- अगर आपको लगता है कि मांसपेशियों में खिंचाव आ रहा है तो इसका मतलब है कि यह एक्सरसाइज काम कर रही है
- 10 सेकंड के लिए इसी स्थिति में बने रहें
- अपनी गर्दन के बाईं ओर भी ऐसा ही करें
- इस प्रक्रिया को कम से कम 20 बार दोहराएं

3. नेक रोटेशन
नेक रोटेशन एक्सरसाइज से अपनी गर्दन की गतिशीलता बढ़ाएं, इसे तनाव मुक्त करें और पीठ की मांसपेशियों को भी फैलाएं। ये एक्सरसाइज आराम से घर पर या ऑफिस में कहीं भी बैठकर की जा सकती है।
कैसे करें-
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने सिर और पीठ को सीधा रखें
- धीरे-धीरे अपने सिर को बाईं ओर गोल आकार की गति में घुमाएं. और 5-6 सेकंड के लिए रुक जाएं
- अब लगातार अपने सिर को क्लॉकवाइज घुमाना शुरू करें और पीछे की ओर गर्दन होने पर 5-6 सेकंड के लिए रुक जाएं
- आगे बढ़ते हुए इन चरणों को दोहराते रहे
- इस एक्सरसाइज को 20 बार दोहराएं

4. शोल्डर रोल
आपके गर्दन का दर्द कंधों को भी काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। लेकिन इस दर्द से बचने के लिए गर्दन के लिए ये आसान एक्सरसाइज गर्दन के दर्द को कम करेगा और ट्रेपेज़ियस मांसपेशियों को भी मजबूत करेगा।
कैसे करें-
- अपने हाथों को कंधों के ऊपर रखें
- अब अपने कंधों को 10 बार गोलाकार गति में पीछे की ओर घुमाएं
- वहीं प्रक्रिया आगे की ओर से भी दोहराए
- बेहतर परिणाम के लिए गर्दन की एक्सरसाइज



Click it and Unblock the Notifications
