Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Myth vs Facts : योग को न समझे आसान.. जानिए योग से जुड़ी गलतफहमियां और सच्चाई
हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग डे के रूप में मनाया जाता है। जिसकी उद्देश्य लोगों में योग से मिलने वाले फायदों के बारे में जागरूक करना है। योग न सिर्फ हमारे शारीरिक बल्कि मानसिक हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है।
आज के समय में योगासन कई सेलेब्स के लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है लेकिन योग को लेकर कई तरह के मिथक लोगों के बीच रहती है। जिस कारण वो योग को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करने से कटराते हैं।

कुछ लोग मानते हैं कि योग करने के लिए बॉडी का लचीला होना जरूरी है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि योग एक धार्मिक क्रिया है। ऐसे में आज हम आपके लिए योग से जुड़े कुछ मिथक और फैक्ट्स लेकर आए हैं। जिसके बाद आप भी बेझिझक योग को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करेंगे।
मिथक 1.: योग सिर्फ लचीले लोगों के लिए है!
तथ्य: लचीलेपन या फिट शरीर ही नहीं बल्कि हर तरह की बॉडी के साथ आप योगासन कर सकते हैं। योग एक अभ्यास है जिसे लोगों के जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है। लगातार योग करने से आपका शरीर खुद धीरे-धीरे लचीला होने लगता है।
मिथक 2.: योग सिर्फ स्ट्रेचिंग है!
तथ्य: योग में स्ट्रेचिंग शामिल है, लेकिन इसमें इससे कहीं ज्यादा चीजें भी शामिल है। योग आपके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने में मदद करती है।
मिथक 3.: योग सिर्फ महिलाओं के लिए होता है!
तथ्य: योग महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्म सभी के सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि यह अक्सर महिलाओं से जुड़ा होता है, फिर भी पुरुष योग के अभ्यास से समान रूप से फायदे उटा सकते हैं। कई पुरुष एथलीट, शरीर में लचीलापन, ताकत और फोकस बढ़ाने के लिए योग को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करते हैं।
मिथक 4.: योग एक धर्म है!
तथ्य: योग कोई धर्म नहीं है। इसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में एक दार्शनिक और आध्यात्मिक अभ्यास के रूप में हुई थी, लेकिन इसके लिए किसी खास धार्मिक विश्वास की जरुरत नहीं है। योग का अभ्यास सभी धर्मों या किसी भी समुदाय के लोग कर सकते हैं।
मिथक 5.: योग सिर्फ एक आसान है, इसे करना मुस्किल नहीं होता है!
तथ्य: योग कई तरह के होते हैं। योग आसान आसन के साथ मुश्किल से मुश्किल मुद्राओं में किया जाता है। शक्ति योग, अष्टांग योग, या विनयसा योग जैसी शैलियां काफी मुश्किल मुद्राओं में से एक है, जो आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ लचीला बनाने में मदद करती है।
मिथक 6.: योग केवल शारीरिक फिटनेस के लिए होता है!
तथ्य: शारीरिक फिटनेस योग का सिर्फ एक पहलू है। योग का उद्देश्य शरीर, मन और आत्मा को इकट्ठा करना है। यह आत्म-जागरूकता, तनाव में कमी, रिलेक्स करने, आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications