Latest Updates
-
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय
करना है बेहतर वेट लॉस तो आज से अच्छी नींद लेना कर दें शुरू

वजन कम करने के चक्कर में हम क्या-क्या नहीं करते हैं। घंटों जिम में पसीना बहाने से लेकर तरह-तरह की फैंसी वेट लॉस डाइट को फॉलो करना जैसे एक ट्रेंड बन चुका है। लोग एक परफेक्ट बॉडी शेप पाना चाहते हैं और इसके लिए बहुत अधिक मेहनत भी करते हैं। लेकिन अगर हर कोशिश करने के बाद भी आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है तो इसका अर्थ है कि आप कोई ना कोई गलती अवश्य कर रहे हैं। कहीं पर काम के तनाव के चक्कर में बहुत कम तो नहीं सो रहे हैं। अगर आप अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं तो आपके अन्य सभी प्रयास विफल हो जाएंगे।
आमतौर पर यह माना जाता है कि वेट लॉस करने के लिए अपने आहार या व्यायाम पर ध्यान दिया जाना चाहिए। लेकिन इसके लिए एक अच्छी और बेहतर नींद लेना भी उतना ही आवश्यक है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि वेट लॉस करने के लिए अन्य उपायों के साथ-साथ नींद पर फोकस करना इतना क्यों जरूरी है-
घ्रेलिन हार्मोन को करें बैलेंस
अगर आप रात में अच्छी नींद लेते हैं तो यह आपके हंगर हार्मोन घ्रेलिन के स्तर को बहुत अधिक बढ़ने से रोकता है। जिसके कारण आपको अगले दिन बहुत अधिक भूख नहीं लगती है और आप केवल उतना ही खाते हैं, जितना कि आपके शरीर की जरूरत है। इस तरह आप आवश्यकता से अधिक भोजन करने से बच जाते हैं। यह वेट लॉस के लिए बेहद आवश्यक है।
लेप्टिन हार्मोन को बढ़ाए
अच्छी नींद के कारण जहां हंगर हार्मोन घ्रेलिन का स्तर कम होता है, वहीं दूसरी ओर यह लेप्टिन हार्मोन को बढ़ाता है। इसे एपेटाइट रेग्युलेटिंग हार्मोन भी कहा जाता है। जब शरीर में यह हार्मोन बढ़ना शुरू होता है तो आपके भीतर तृप्ति की भावना बढ़ती है। यह भी आपको ओवर ईटिंग से बचाने में कारगर साबित होता है।
कार्ब रिच फूड और स्वीट क्रेविंग्स होती है कम
रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि जब आप रात में कम नींद लेते हैं, वे भोजन के प्रति रिस्पॉन्स करने में अधिक एक्टिव होते हैं। ऐसे में उन्हें तरह-तरह की फूड क्रेविंग्स होती है और वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण उनकी वेट लॉस जर्नी प्रभावित होती है। इतना ही नहीं, अगर आप रात में देर तक जागते हैं तो यह स्वाभाविक है कि आपको भूख लगने लगे। लेकिन रात के इस समय पर लोग अक्सर जंक फूड या पैकेज्ड फूड खाने को अधिक प्राथमिकता देते हैं और यह वेट लॉस के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट अप
यह तो हम सभी जानते हैं कि वेट लॉस में आहार का एक मुख्य रोल होता है। हम ऐसे फूड्स को तवज्जो देते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करे। जिससे ना सिर्फ खाया गया खाना एनर्जी में बदले, बल्कि स्टोर फैट भी एनर्जी में तब्दील हो जाए। लेकिन ऐसा तभी संभव है, जब आप रात में अच्छी नींद लें। अगर आप नियमित रूप से 7-8 घंटे रात में नहीं सोते हैं तो इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होने के स्थान पर और भी ज्यादा स्लो हो जाएगा। इस स्थिति में आप लाख कोशिशों के बावजूद भी अपना वजन कम नहीं कर पाएंगे।
स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल होता है कम
अच्छी नींद आपको रिलैक्स और बेहतर महसूस कराती है। जिसका सीधा अर्थ है कि यह आपके स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करती है। ध्यान रखें कि वेट लॉस, नींद और स्ट्रेस हार्मोन तीनों का आपस में गहरा संबंध है। जब आप सही ढंग से नींद नहीं लेते हैं तो इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर बढ़ता है। अधिक तनाव भी वजन बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक है। इस तरह नींद की कमी से शरीर में तनाव बढ़ता है और तनाव आपके वजन व पेट की चर्बी को और भी ज्यादा बढ़ाता है। इस चक्र को तोड़ने के लिए आपको अच्छी नींद लेने की कोशिश करनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
