Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
स्वाद के नाम पर स्पाइसी नूडल्स में जहर खा रहे हैं आप, हेल्थ एक्सपर्ट ने बताएं इसे खाने के खतरनाक नुकसान
तमिलनाडु के त्रिची में एक चौंकान्ने वाला मामला सामने आया है, जहां मसालेदार नूडल्स खाने से 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लड़की की मौत एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ऑर्डर किए गए चीनी कंपनी के बुलडक नूडल्स के खाने से हुई है। हालांकि इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले की जांच कर रहा हैं।
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बात दें कि ये वो ही नूडल्स है जिसे एक महीने पहले डेनमार्क के फूड अथॉरिटी ने सेहत के लिए जहर बताते हुए बैन लगा दिया थे। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस नूडल्स में ऐसा क्या है जिसकी वजह से लोग की सेहत खतरे में हैं?

इस बारे में जब हमने न्यूट्रीपल्स की डायरेक्टर और न्यूट्रिशियन डॉक्टर अंजली पाठक से बात की तो उन्होंने बताया कि दुनियाभर में बुलडक नूडल्स खाने के बाद कई गंभीर मामले सामने आ चुके हैं। इसके पीछे बड़ी वजह है कि ये नूडल्स इतने तीखे होते हैं कि अगर कोई रोजाना इसे खाएं तो उसके सेहत में गंभीर नुकसान देखने को मिल सकते हैं।
इसके अलावा इसमें खूब सोडियम का इस्तेमाल किया जाता है जो आपको कई तरह की बीमारियां दे सकता है। आइए आज एक्सपर्ट से जानते हैं कि कैसे ये स्पाइसी नूडल्स लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
कैप्साइसिन बन रहा है जान का दुश्मन
डेनमार्क के फूड अथॉरिटी ने इन नूडल्स को बैन करते हुए बताया था कि इनमें कैप्साइसिन नाम का केमिकल प्रोडक्ट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। यह एक ऐसा कपाउंड है जो जिससे लाल मिर्च जैसा तीखापन मिलता है। इन नूडल्स को तीखा बनाने के लिए इस कपाउंड को तिगुना मात्रा में डाला जाता है। ये न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चों के लिए भी नुकसानदायक है। ये शरीर में पहुंचकर इंटरनल ब्लीडिंग और एक्यूट पॉइजिनिंग की वजह बन सकता है।
खतरनाक हो सकता है इसका सेवन
कैप्साइसिन खाने में तीखेपन को बढ़ाता है। इसे ज्यादा खाने से आपको परेशानी हो सकती है। कैप्साइसिन को ज्यादा खाने से सीने में जलन, बॉडी में हीट, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दर्द और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती है। लंबे समय तक बड़ी मात्रा में सेवन से क्रोनिक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर भी हो सकता है। इसके अलावा गंभीर मामलों में यह कार्डियक अरेस्ट की वजह भी बन सकता है।
दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए घातक
डॉक्टर अंजलि पाठक कहती हैं कि कैप्साइसिन की अधिक मात्रा का सेवन जानलेवा हो सकता है, खास तौर पर दिल की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को इसे खाने से अवॉइड करना चाहिए। कैप्साइसिन के वजह से दिल पर दबाव बढ़ सकता है, जिसकी वजह से धमनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और दिल की मांसपेशियों में ऑक्सीजन अवरूद्ध होने की वजह से कार्डियक इस्केमिया हो सकता है। जिसमें हार्ट को पंप करने की क्षमता कम हो जाती है।
किडनी की पथरी भी हो सकती है
अप्रेल 2024 में एक मामला सामने आया था, जहां एक अमेरिकन इंफ्लूएंसर लुसी मौराड को स्पाइसी बुलडक नूडल्स खाने के वजह से किडनी स्टोन और खून में पॉइजनिंग की वजह से 6 महीने तक अस्पताल में इलाज चलता रहा था। उस समय विदेशी मीडिया ने इस नूडल्स से होने वाले कई हेल्थ इश्यूज के बारे में लोगों को सर्तक भी किया था। डॉक्टर बताती हैं कि इन नूडल्स में प्रति सर्विंग 1350 मिलीग्राम सोडियम का इस्तेमाल किया जाता है जबकि प्रतिदिन एक इंसान को सिर्फ 5 ग्राम ही सॉल्ट का इनटेक करना चाहिए। ज्यादा सोडियम यूरिन में कैल्शियम के स्तर को बढ़ा देता है। जो आगे चलकर किडनी में पथरी की समस्या भी दे सकती हैं।
पैरेंट्स रहे सावधान
डॉक्टर अंजलि पाठक कहती हैं कि इंस्टेंट नूडल्स में एडेक्टिव पदार्थ होते हैं, जो बच्चों को एडिक्ट बना देते हैं। माता-पिता को खास कर चौकन्ना रहना होगा। इस तरह के नूडल्स में प्रोसेस्ड कंटेंट और प्रिर्जेवेटिव्स होते हैं और न्यूट्रिशियन के नाम पर यह जीरो होते हैं। डेनमार्क ही नहीं दूसरे देशों को भी इतने स्पाइसी फूड के नुकसान को देखते हुए बैन लगा देना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications