Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
हमेशा खुश और स्वस्थ्य रहने के राज़

फील गुड फैक्टर
यह स्वस्थ्य रहने का सबसे अच्छा और कारगर मंत्र है। तमाम लोग सोचते हैं कि सिर्फ अच्छा या स्वस्थ्य दिखना ही फिटनेस है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह उनकी भूल है। जब तक अंदर से स्वस्थ्य महसूस नहीं करेंगे, तब तक स्वस्थ्य नहीं हो सकते।
खान-पान
जरा स मोटे हुए नहीं कि लोग डाइटिंग पर चले जाते हैं और कई चीजें सामने आने पर मन को मार देते हैं। जबकि होना यह चाहिये कि खाने-पीने की वस्तुओं के प्रति आपका रवैया अच्छा हो तो ना तो कुछ भी नुकसान नहीं करता। हमेशा से ही सभ्यता और धर्म भोजन को ईश्वर से जोड़ते आये हैं, इसलिए भोजन के प्रति नकारात्मक व्यवहार नहीं होना चाहिये। यह सुनिश्चित करते वक्त कि आपको क्या पसंद है यह जरूर ध्यान में रखना चाहिये कि ज्यादा खा लेने से भी नुकसान हो सकता है।
कड़ी मेहनत
स्वस्थ्य रहने के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप सिर्फ काम करते रहें। योग और व्यायाम भी स्वस्थ्य रहने के बेहतरीन उपाये हैं। खास बात यह है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।
सकारात्मक ऊर्जा
हर काम में सकारात्मक ऊर्जा हो तो व्यक्ति हमेशा खुश रहता है। और खुश रहना हमेशा से स्वस्थ्य रहने का मूल मंत्र है। ऐसे में आप हमेशा अच्छा महसूस करते हैं। कई लोग जो खुश नहीं रहते, अकसर बीमार पड़ जाते हैं। वैसे आज के समय में हर व्यक्ति तनाव से गुजरता है। सच पूछिए तो तनाव से बड़ा कुछ भी नहीं होता, लेकिन यदि आप तनाव को लेकर बैठ जायेंगे, तो कभी स्वस्थ्य नहीं रह पायेंगे। संगीत के साथ व्यायाम, गहरी सांस लेना और टहलना, आदि करके आप खुद के अंदर परिवर्तन ला सकते हैं। जो लोग अपने शरीर की मांग को समझते हैं, वो यह सब करने के लिए तैयार रहते हैं।
स्वस्थ्य रहने के लिए ज्योतिष
कई ऊर्जाएं हैं जो हमारे चारों तरफ हमेशा रहती हैं। कई ग्रह और जानवर और यहां तक पृथ्वी भी हमारे स्वस्थ्य को प्रभावित करती है। ज्योतिष की एक विधा ऐसी होती है जो आपके स्वास्थ्य का आंकलन कर सकती है और उसे बेहतर बनाने के उपाये बताती है। यहां तक भविष्य की बीमारी होने व किसी दुर्घटना से गुजरने का समय तक बता देती हैं।
सही खान-पान, सही से रहना, सही रोजगार, सही संबंध और सही धार्मिक क्रियाएं हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा को पैदा करती हैं। इससे हम हमेशा स्वस्थ्य रहते हैं।
उदाहरण के तौर पर मंगल गर्म ग्रह होने की वजह से व्यक्ति में बुखार, जलन, संक्रमण, चोट आदि का कारण हो सकता है। इनका इलाज ठंडक पहुंचाने वाली जड़ी बूटी और भोजन खाकर किया जा सकता है या ग्रहों की चाल के प्रभाव को कम करने वाले विशेष पत्थर और मंत्रों के माध्यम से भी इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
आप अपने स्वास्थ्य राशिफल के माध्यम से बीमारियों को दूर रख सकते हैं और तो और समय से उनका उपचार कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications