Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
मोबाइल और ब्रेन कैंसर का 'संबंध'
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल से कैंसर होने की संभावना रहती है. संगठन कैंसर शोध एजेंसी के अनुसार सबूतों की समीक्षा करने पर पता चलता है कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल से एक विशेष तरह के कैंसर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.
हालांकि दिमाग के कैंसर और मोबाइल के इस्तेमाल के बीच सीधा सीधा संबंध स्थापित नहीं किया जा सका है. एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि ''यह स्पष्ट रुप से स्थापित नहीं हो पाया है कि मोबाइल फोन से कैंसर होता है.""
कैंसर के लिए काम करने वाली चैरिटी के अनुसार ये सबूत कमज़ोर हैं और इसके आधार पर कोई फैसला नहीं किया जाना चाहिए. इस मामले में 31 विशेषज्ञों ने फ्रांस के लियोन शहर में बैठक की और अलग अलग तरह के सबूतों का अध्य्यन करने के बाद यह रिपोर्ट दी थी. विशेषज्ञों का कहना है कि उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों से जुड़े कई शोधों को देखा और साथ ही इलेक्ट्रोमैगनेटिक फील्ड के साथ काम करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई.
विश्व स्वास्थ्य संगठन की इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर मोबाइल फोनों को पाँच तरह के वैज्ञानिक लेबल दे सकती है. इसी के तहत एजेंसी ने मोबाइल फोन को 'संभावित कैंसर पैदा करने वाले" करार दिया है क्योंकि इसका संबंध एक विशेष प्रकार के ब्रेन कैंसर ग्लियोमा से है.
ब्रिटेन में कैंसर रिसर्च के प्रमुख एड यंग का कहना था, '' विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जो कहा है उससे लगता है कि कुछ सच्चाई ज़रुर होगी सबूत ज़रुर होंगे जो मोबाइल और कैंसर के बीच संबंध दिखाते हैं लेकिन ये सबूत कमज़ोर हैं.""
यंग का कहना था कि कई शोधों में अभी तक फोन और कैंसर के बीच सीधा संबंध स्थापित नहीं हुआ है. उनका कहना था, '' ब्रेन कैंसर की समस्या उन लोगों में भी है जो मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं और उनमें भी जो मोबाइल इस्तेमाल नहीं करते हैं. इस कैंसर की संभावनाएं पिछले कुछ वर्षों में बहुत नहीं बढ़ी हैं जबकि मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ा है."" हालांकि यंग ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी क्योंकि मोबाइल फोनों के लंबे इस्तेमाल के बारे में अभी भी बहुत शोध नहीं किए गए हैं.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
