Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्मोकर्स के लिए डेटॉक्स आहार

स्मोकर के लिए डेट्रॉक्स आहार-
1. ग्रीन टीः यदि आप चाय या कॉफ़ी पीने वाले हैं तो आपसे प्रबल आग्रह है कि आप स्मोकिंग द्वारा मिले विष से भी अधिक विष अपने आप में न डालें। इन पेयों से कैफ़ीन या तम्बाकू आपके शरीर में और अधिक विषाक्त पदार्थ एकत्र होंगे। ग्रीन टी अपनायें जो कि स्मोकर्स के लिए एक अमूल्य स्वास्थ्य-पेय है क्योंकि यह एण्टि-ऑक्सिडेण्ट्स में सम्पन्न है। बस यह आपके डेटॉक्स आहार का एक भाग है इसलिए आप इसे औषधि जैसे नहीं पीते। एक बार आपमें इसके लिए स्वाद विकसित हो जाने पर यह आपकी प्रमुख लतों में से एक हो सकती है।
2. लहसुनः अपने आहार की हर वस्तु में, अपने सलाद, शोरबे व करी में लहसुन मिलायें। यदि आपको गंध तीखी लगती हो तो लहसुन की 4-5 कच्ची कलियाँ प्रतिदिन खाएं। लहसुन में विशेष गाँठ-रोधी(एण्टि-टयुमर) गुणधर्म होता हैजो स्मोकर्स के लिए विशेषरूपेण उपयोगी है। जब आपकी सिगरेट्स आपके शरीर में कार्सिनोमा उत्पन्न कर रही होंगी तब आपके द्वारा खाया जाने वाला लहसुन गाँठों(ट्यूमर्स) से लड़ता रहेगा।
3. 3-4 भाग हरी साग-भाजियां: यह तो सबको पता होगा कि हरी शाक-भाजियाँ एण्टि-ऑक्सिडेण्ट्स में समृद्ध होती हैं। इनमें कॅरोटिनॉयड्स नामक कुछ विशेष वर्णक(रंग) भी होते हैं। हरी पत्तियों में उपस्थित ये वर्णक स्मोकर्स के लिए विशेषरूपेण उपयोगी हैं क्योंकि इनके नियमित सेवन से कैंसर की सम्भावना घटती हुई सिद्ध हुई है। पालक, कोलार्ड, ब्रोक्कली इत्यादि हमारी आहार-सूची में होनी ही चाहिए।
4. बेल मिर्च अथवां केप्सिकम्सः बेल मिर्च एण्टि-ऑक्सिडेण्ट्स में बहुत सम्पन्न होती हैं जिससे अपने आरोग्य आहार के भाग के रूप में इन्हें लिए जाने का परामर्श कैंसर रोगियों को दिया जाता है। अतः धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के लिए इन्हें सूची में सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए। जहाँ तक हो सके उन्हें कच्चा खाने का प्रयास करें, बेल मिर्च को कभी अधिक तलें या अधिक पकायें नहीं।
5. 2-3 भाग खट्टे फलः स्मोकर्स के स्वास्थ्य के लिए विटामिन सी सम्पन्न फल तो जीवनामृत के समान हैं। खट्टे फलों का कितना सेवन आप करते हैं उससे वास्तव में यह निर्धारित हो सकता है कि कितने वर्ष आप जिएँगे। अतः कम से कम एक खट्टा फल प्रतिदिन खायें। नारंगी, तरबूज, टमाटर ये सभी विटामिन सी से भर पूर होते हैं जो आप पर आक्रमण कर रहे रोगों से लड़ने के लिए आपको प्रतिरक्षा प्रदान करते हैं।
उपयुक्त स्मोकर्स आहार में इन उत्तम स्वास्थ्य नुस्खों का प्रयोग करें एवं दीर्घायु प्राप्त करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
