Latest Updates
-
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर
दाद : बारिश में रहिये सावधान !
दाद यानी की रिंगवार्म एक चर्म रोग है। यह फंगल इन्फेक्शन की वजह से होता है। दाद व्यक्ति की हथेलियों, एड़ियों, खोपड़ी, दाढ़ी तथा शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है। दाद शरीर के जिस भाग पर होता है उस भाग पर खुजली मचती है और जब व्यक्ति इसे खुजलाने लगता है तो यह और भी फैलने लगता है। गीलेपन, नमी और भीड़-भाड़ वाली जगह पर यह ज्यादा फैलता है। साथ ही यह संक्रमित इंसान से उसके सामानों को प्रयोग करने से फैलता है। अगर आपने उसकी कंघी, तौलिया या बेड़ प्रयोग कर लिया तो यह आप तक आराम से पहुंच जाएगा।

इस समस्या को पूरी तरह से ठीक होने में कई हफ्ते लग सकते हैं। चलिये जानते हैं दाद के लक्षण क्या होते हैं-
दाद के लक्षण
. जब शरीर पर लाल रंग के धब्बे, खुजलाहट या फिर सूजन दिखे तो उसको जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखवा लेना चाहिये क्योंकि यह रिंगवार्म के संकेत हो सकते हैं। कई बार यह दाग गोल आकार का होता है जिससे आसानी से समझ में आ जाता है।
. अक्सर दाद छोटे बच्चों को होता है इसलिये अगर उसके शरीर पर कोई लाल रंग का दाग-धब्बा दिख रहा हो तो तुरंत डॉक्टर के पास उसे ले कर जाएं।
. जॉक खुजली एक तरह का दाद होता है जो कि त्वचा की परतों में होता है।
. अगर यह रोग हाथ पर होता है तो हाथ पूरी तरह से फूल जाता है। त्वचा पर तेज खुजली होती है और उस पर परत बन जाती है।
उपचार -
. टीवी पर दाद के अनेको प्रचार आते हैं, लेनिक कभी भी ऐसे ही कोई क्रीम या दवा नहीं खरीदनी चाहिये। इसके लिये हमेशा कैमिस्ट या डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिये।
. दाद रोग से पीड़ित रोगी को इस रोग का उपचार करने के लिए सबसे पहले दाद वाले भाग पर थोड़ी देर गर्म तथा थोड़ी देर ठंडी सिंकाई करके, उस पर गीली मिट्टी का लेप करना चाहिए। इससे दाद जल्दी ही ठीक हो जाता है।
. रोगी व्यक्ति को नींबू का रस पानी में मिलाकर प्रतिदिन कम से कम 5 बार पीना चाहिए और सादा भोजन करना चाहिए।
. संक्रमित त्वचा को हमेशा साफ रखें और ऐसी कोई भी चीज ना पहने जिससे त्वचा को परेशानी हो।
. अपनी बेड़ शीट, कपड़े तथा रोज प्रयोग किये जाने वाले सामानों को साफ रखें।
. घर में अगर पालतू जानवर हैं, तो उनसे दूर रहें। क्योंकि यह अपने शरीर पर फंगस ले कर घूमते रहते हैं।
. बालों में शैंपू करें और हमेशा चप्पल पहनें। किसी का भी तौलिया, कंघी या फिर कपड़े ना पहने। इससे संक्रमण आसानी से फैलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
