Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जॉब स्ट्रेस को दूर करे ये सिंपल टिप्स
जो लोग जॉब करते हैं उन्हें दिमागी टेंशन और स्ट्रेस का सामना रोजाना ही करना पड़ता है। कई लोग ऑफिस में इतने ज्यादा स्ट्रेस हो जाते हैं कि खुद से ही बात करना शुरु कर देते हैं या फिर दूसरों का दिमाग खाने लगते हैं। यह वे नहीं बल्कि उनके अंदर का स्ट्रेस बोल रहा होता है। स्ट्रेस बहुत बुरी चीज है जो आपके दिमाग को अंदर ही अंदर खा जाती है।
आपको इस बात को समझना होगा कि अगर मन शांत रहेगा और शरीर दुरुस्त रहेगा तभी आप ऑफिस का काम आराम से कर सकते हैं नहीं तो आप दिनभर ऑफिस में बैठे रहेंगे और आपका काम कभी समय पर नहीं पूरा होगा। दिमागी तनाव ऑफिस के काम में बाधा डालता है और साथ में मेंटल तथा फिजिकल हेल्थ पर भी बुरा असर डालता है।
तो अगर आप ऑफिस के काम के लोड के नीचे दबे हैं, डेडलाइनों के भीतर काम को पूरा नहीं कर पा रहे हैं या फिर ऑफिस पॉलिटिक्स आपका दिमाग खराब कर रही है तो नीचे दिये हुए टिप्स जरुर पढे़।

लंबी सांस लें
लंबी लंबी सांस ले कर आप जॉब के स्ट्रेस को कम कर सकती हैं। इससे आप अपने इमोशन्स को कंट्रोल में कर सकती हैं और गलत निर्णय लेने से खुद को बचा सकती हैं।

शांत रहें
कई लोग ऑफिस में बेवजह बोलना शुरु कर देते हैं। यह वे नहीं बोल रहे होते हैं बल्कि यह उनके अंदर का स्ट्रेस बो रहा होता है। तो ऐसे में आप शांत रहें या फिर कुछ देर के लिये कहीं बाहर निकल कर टहल लिया करें।

कुछ मजाकिया और खुश कर देने वाली चीज़ देखिये
अगर आप स्ट्रेस में हैं तो आपको जरुरत है स्माइल की। ऐसे में आप अपने दिमाग को हल्का करने के लिये कुछ हंसी-मजाक वाली चीज़ देखें।

कॉफी को बोले ना
बहुत त्यादा काफी ना पियें क्योंकि इससे टेंशन पैदा होती है। ऐसा इसलिये क्योंकि यह शरीर में एडीनोसिन के लेवल को कम करता है जो कि एक प्रकार का रसायन होता है जो तनाव को कम करने के काम आता है।

ध्यान लगाएं
जॉब में स्ट्रेस को कम करने और उसी समय स्वस्थ रहने के लिये ध्यान लगाएं। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा और आप रिलैक्स रहेंगे।

अच्छा आहार खाइये
ऐसे कुछ आहार होते हैं जो आपके मूड को अच्छा बनाते हैं। बादाम, संतरा और जामुन जैसे फलों को खाइये।

विटामिन सी लीजिये
यह एक हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट है जो प्राकृतिक रूप से स्ट्रेस को मारता है। गाजर, संतरा, खट्टे फल आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।

खूब पानी पियें
पानी आपके शरीर को हाइड्रेट बनाता है, मासपेशियों की थकान मिटाता है और दिमाग को शांत रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
