Latest Updates
-
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम -
World Organ Donation Day 2026: आज है विश्व अंगदान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग हो रहे अफेयर के चर्चे, जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच -
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं? जानें खाने-पीने और सोने से जुड़े नियम -
Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा? -
Hariyali Amavasya 2026: क्यों मनाई जाती है हरियाली अमावस्या? जानें स्नान-दान का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sawan Shivratri Vrat Katha 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट
मुंबई : महिला के पेट से निकला तरबूज के आकार का ट्यूमर
(आईएएनएस)| सायन अस्पताल में एक असामान्य सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने 26 वर्षीय एक गर्भवती महिला के पेट से ढाई किलोग्राम का एक ट्यूमर निकालने में सफलता पाई है। एक चिकित्सक ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह सर्जरी हालांकि दो महीने पहले की गई थी, लेकिन इसका खुलासा डॉक्टरों ने आज किया। दरअसल, वे मरीज के पूरी तरह स्वस्थ हो जाने का इंतजार कर रहे थे।
बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा संचालित लोकमान्य तिलक मेमोरियल जेनरल अस्पताल (एलटीएमजीएच) या सायन अस्पताल में महिला के पेट में तरबूज के आकार के ट्यूमर की मौजूदगी का पता चला।

एलटीएमजीएच में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ.निरंजन चव्हाण ने आईएएनएस से कहा, "यह देश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें एक आपात सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान महिला के अंडाशय से इतना बड़ा ट्यूमर निकाला गया है।" स्वस्थ योनि की देखभाल के नए तरीके
लोगों के घरों में काम कर अपना गुजारा करने वाली महिला प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल आई थी। उसकी नाड़ी काफी तेज चल रही थी। चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकाला। इसी दौरान अंडाशय में ट्यूमर होने का पता चला। हालांकि महिला के लिए यह राहत की बात रही कि जांच के दौरान ट्यूमर बेनाइन (गैर कैंसर) निकला।
विभागाध्यक्ष डॉ.वाई.एस.नंदनवार और अस्पताल के अध्यक्ष अविनाश सूपे ने चिकित्सा दल को इस ऑपरेशन के लिए बधाई दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications