Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑफिस में 5 मिनट की वॉक होती है दिल के लिये फायदेमंद
(आईएएनएस)| यदि आप प्रतिदिन लंबे समय तक डेस्क पर काम करते हैं, तो प्रतिघंटे आपको पांच मिनट की चहलकदमी करनी चाहिए। एक भारतवंशी शोधकर्ता के अनुसार, लंबे समय तक बैठ कर काम करने के दौरान हर एक घंटे में उठकर चहलकदमी करने से नकारात्मक प्रभाव कम होता है। ऑफिस पॉलिटिक्स को ऐसे करें अनदेखा
ओरेगोन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता सौरभ तोसार का दावा है, "हमने शोध में पाया कि पांच मिनट की चहलकदमी मात्र से लंबे समय तक बैठने से पैरों की धमनियों पर पड़ने वाला कुप्रभाव कम हो जाता है।"

जब लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो मांसपेशियां सुस्त पड़ जाती हैं और हृदय को रक्त संचार नहीं कर पातीं, जिससे रक्तवाहिकाओं या धमनी द्वारा रक्तस्राव की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे टांग की धमनियों में रक्तस्राव रुक जाता है।
इंडियाना यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में शोधार्थी तोसार ने कहा, "हमने देखा कि लंबे समय तक बैठे रहने का संबंध एंडोथेलियल प्रक्रिया से है, जो हृदय संबंधी रोगों का प्राथमिक कारक है। लंबे समय तक बैठने के दौरान बीच बीच में चहलकदमी करते रहने से एंडोथेलियल प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।" आलस आने के बावजूद कैसे निपटाएं ऑफिस का काम
तोसार ने कहा, "एंडोथेलियल प्रक्रिया एक घंटे तक लगातार बैठे रहने से प्रभावी होती है।" इसलिए सलाह दी गई है कि हर एक घंटे में थोड़ी देर के लिए चहलकदमी करनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
