Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
बाहर का जंक फूड न खाने के 6 कारण
हो सकता है कि आप जंक फूड के बिना एक दिन भी न जी पा रहे हों, लेकिन ये डीप फ्राइड फूड और बेकार का जंक फूड आपके स्वास्थ्य के लिये बहुत ही हानिकारक हो सकता है। जंक फूड न केवल हजारों बीमारियां पैदा करते हैं बल्कि यह आपकी कमर का साइज भी बढ़ाते हैं।
संजय गांधी स्नातकोत्तर अनुसंधान संस्थान के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुशील गुप्ता के अनुसार जंक फूड आने से पिछले दस सालों में मोटापे से ग्रस्त रोगियों की संख्या काफी बढ़ी है। आज चाहे बच्चे हों या फिर बूढे़, हर कोई जंक फूड के चक्कर में फसा हुआ है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे कारण जिनकी वजह से हमें जंक फूड खाना पूरी तरह से छोड़ देना चाहिये।
मोटापा

गलत सतल खाने की आदत की वजह से लोगों में मोटापा काफी तेजी से बढ रहा है। पर क्या आपने सोंचा है कि जंग फूड खाने की वजह से जो शरीर में चर्बी बढती है वह आपको कितनी दिक्कत पैदा कर सकती है। फास्ट फूड में केवल कैलोरी और फैट होते हैं, जो कि आपको धीरे धीरे मार सकते हैं।
मधुमेह का खतरा

फास्ट फूड में शक्कर और वसा काफी मात्रा में होती है। यह आपके ब्लड शुगर पर विपरीत असर डाल सकते हैं। यह आपको हाई ब्लड प्रेशर, ग्लूकोमा और मधुमेह की बीमारी पैदा कर सकते हैं।
दिल का रोग

शोधों में देखा गया है कि जंक फूड खाने की वजह से दिल की धमनियां आगे चल कर ब्लॉक हो जाती हैं क्योंकि इन जंक फूड में कोलेस्ट्रॉल और वसा के और कुछ नहीं होता।
पोषक तत्वों की कमी

जंक फूड में केवल कैलोरी और बेकार की चर्बी इकठ्ठा रहती है। इसको खाने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसमें किसी भी प्रकार का पोषक तत्व नहीं होता।
भूख में कमी

फास्ट फूड दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है। इसलिये इसको खाने से हेल्थ रिस्क काफी ज्यादा बढ सकता है। अगर आप इसे नियमित रूप से खाते रहेंगे तो आपकी भूख मर जाएगी।
पैसों की बरबादी

क्या आपको नहीं लगता कि फास्ट फूड बेस्वाद होने के साथ ही काफी ज्यादा महंगा भी होता है? इसे नियमित रूप से खाने की वजह से आपके सारे पैसे खर्च हो सकते हैं। अच्छा होगा कि आप घर पर बनाया हुआ खाना ही खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
