Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और उपचार
कैल्सियम एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसकी शरीर को काफी जरूरत होती है। दूसरे पोषक तत्व की तरह ही हमारे डाइट में कैल्सियम की बड़ी भूमिका होती है। मजबूत हड्डी और दांत के निर्माण में कैल्सियम आवश्यक होता है। इतना ही नहीं, कैल्सियम हमारे स्वास्थ को भी बेहतर बनाता है। बेहतर स्वास्थ के लिए नि:संदेश कैल्सियम एक जरूरी पोषक तत्व है। पोषक तत्व का सेवन और इसका स्तर महिला और पुरुष में अलग-अलग हो सकता है। कई बार महिलाओं को अपने स्वास्थ को बनाए रखने के लिए कुछ अतिरिक्त पोषक तत्व की जरूरत होती है।
महिलाएं अपने करियर और फैमिली का ध्यान रखते-रखते कई बार अपने आहार और फिटनेस को लेकर लापरवाह हो जाती है। वह भूल जाती है कि उनकी अपनी भी जिंदगी है और उन्हें अपना भी ख्याल रखना चाहिए।
रोज कीजिये एक्सरसाइज नहीं तो हो जाएंगी हड्डियां कमजोर

बुनियादी बातें
इससे पहले कि आप महिलाओं में कैल्सियम की कमी के लक्षण और उसके उपचार के बारे में जानें, आपके लिए कैल्सियम के बारे में जानना अच्छा होगा।
-यह ऐसा पौष्टिक तत्व है जो आपकी हड्डियों और दांतों को संरचना प्रदान करता है।
- तंदुरुस्त दिल के लिए यह जरूरी होता है।
- आपके मसल की कार्यप्रणाली इस पोषक तत्व पर निर्भर करती है और इसी से आपकी हड्डी भी मजबूत होती है।
- अपने औषधीय गुण के कारण यह सबसे ज्यादा बिकने वाला सप्लीमेंट्स है।
लक्षण
अब आप जान गए हैं कि कैल्सियम कितना महत्वपूर्ण है। आइए अब कुछ और बातें जानते हैं। यहां हम आपको महिलाओं में कैल्सियम की कमी के लक्षण के बारे में बता रहे हैं।
- महिलाओं के शरीर में 1000 से 1200 मिली ग्राम कैल्सियम होनी चाहिए। इससे कम मात्रा को कैल्सियम की कमी माना जाता है और आपको फिजिशियन से इस बारे में जरूर बात करनी चाहिए जो आपको बेहतर आहार की सलाह देंगे। महिलाओं में कैल्सिय की कमी के लक्षण साफ दिखाई नहीं देते हैं। पर अगर आप नियमित रूप से फ्रेक्चर से जूझ रही हैं और आपकी हड्डी काफी कमजोर हो गई है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है। यह भी जरूरी है कि आप उम्रदराज महिलाओं में भी कैल्सियम की कमी को गंभीरता से लें।
- अगर महिलाओं में कैल्सियम की कमी के लक्षण को नजरअंदाज कर दिया जाए तो इससे आस्टिओपरोसिस का खतरा भी पैदा हो जाता है। कैल्सियम की कमी का जल्दी पता लगाने के लिए आपको ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए।
- महिलाओं में कैल्सियम की कमी का लक्षण संवदेनशून्यता और मसल में अकड़ आना भी है। अगर इस स्थिति का उपचार न कराया जाए तो इस बात का खतरा रहता है कि नर्व ठीक तरह से सिग्नल भेजना बंद कर दे।
- महिलाओं में कैल्सियम की कमी को बेहतर तरह से जानने के लिए आपको हृदय के आवर्तन पर ध्यान देना चाहिए। कैल्सियम की कमी होने पर हृदय आवर्तन प्रभावित होता है।
- कई बार महिलाओं में कैल्सियम की कमी से कंफ्यूशन, साइकोसिस और थकान भी होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि दिमाग को भी कैल्सियम चाहिए होता है। हालांकि उम्रदराज महिलाओं में कैल्सियम की कमी का ध्यान बेहतर तरीके से रखना पड़ता है।
उपचार
- कैल्सियम सप्लीमेंट लेना कैल्सियम की कमी का एक उपचार है। उम्रदराज महिलाओं को कैल्सियम सप्लीमेंट की जरूरत ज्यादा होती है। आप अपना इलाज खुद न करें, क्योंकि ज्यादा सप्लीमेंट लेने से कैल्सियम का ओवरडोज भी हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
