Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पानी से बेहतर नहीं स्पोर्ट्स ड्रिंक्स : विशेषज्ञ
आईएएनएस| व्यायाम के लिए सिर्फ सही उपकरणों एवं उपयुक्त पोशाक का होना ही जरूरी नहीं है, बल्कि शरीर में जल की मात्रा का उचित स्तर बरकरार रखना कहीं अधिक आवश्यक है। इंग्लैंड के विज्ञापन मानक प्राधिकरण ने हाल ही में आदेश दिया है कि व्यापक स्तर पर किए जा रहे विज्ञापनों में किए जा रहे दावे कि "फला उत्पाद आपके शरीर में पानी की अपेक्षा कहीं बेहतर तरीके से जल का स्तर एवं ऊर्जा बनाए रखते हैं", आचार संहिता का उल्लंघन है। प्राधिकरण ने यह आदेश देते हुए खेलों के दौरान पिया जाने वाला पेय बनाने वाली अग्रणी कंपनी ल्यूकोजेड को फटकार लगाई।
लीड्स महानगर विश्वविद्यालय में मोरलाइफ के निदेशक एवं व्यायाम तथा मोटापा के प्राध्यापक पॉल गेट्ली ने कहा, "इस विज्ञापन में किया गया दावा वैज्ञानिक तथ्यों से मेल नहीं खाता।"

उन्होंने आगे कहा, "कठिन अभ्यास या मैच के दौरान ये पेय शरीर में जल के स्तर को बरकरार रखने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन कई अन्य बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए। इसके तहत दिन की शुरुआत करते वक्त किसी व्यक्ति की भौतिक शारीरिक अवस्था और दिन में सेवन किए गए खाद्य पदार्थ शामिल हैं।"
CLICK HERE: नींबू पानी पीने का फायदा
गेट्ली ने आगे कहा, "अधिकांश व्यक्ति प्रतिदिन एक घंटे से भी कम व्यायाम करते हैं, तथा इस तरह के कठिन अभ्यास में हिस्सा नहीं लेते जिसमें ये पेय कुछ खास योगदान दे सकें। अधिकांश व्यक्तियों के लिए शरीर में जल का स्तर बरकरार रखने के लिए पानी सबसे अच्छा विकल्प है।"
शरीर में जल स्तर बरकरार रखने के पांच आसान नुस्खे :
- एक घंटे से कम हल्का व्यायाम करने वाले व्यक्तियों के लिए पानी बेहतर विकल्प है।
- व्यायाम से पहले, व्यायाम के दौरान और बाद में पानी की थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेते रहें।
- गर्म मौसम में व्यायाम करते समय या अधिक पसीना होने पर पानी पीते रहें।
- अपने खेल के सामान के साथ हमेशा एक बोतल पानी भी रखें।
- एक घंटे से अधिक कठिन व्यायाम या प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले लोग स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
