Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
फूल खा कर डॉक्टर से बनाइये दूरी
क्या आप जानते है कि हम फूलों को भी खा सकते हैं। सीधेतौर ना सही पर फूलों का इस्तेमाल हम कई चीजोँ में करते हैं, फ़िर चाहेँ वह भोजन हो या सलाद। हज़ारों सालों से हम फूलों कि सुंदरता को देखते और महक का आनंद लेते आये हैं। उनके इन्हीं रंगों में उनकी बहुत सारी खूबियाँ छिपी हुई हैं।
अभी तक शायद हम यही जानते थे कि फूलों का उपयोग सिर्फ़ इत्र बनाने मेँ होता है। मगर ऐसा नहीं है, फूलों क उपयोग दवाई और भोजन को और स्वादिष्ट बनाने में भी होता है। तो आइये जाने कुछ ऐसे ही फूलों को जो हमारे भोजन को स्वादिष्ट बनातें हैं।

एप्पल और ऑरेंज के फूल
यह दोनों फूल सबसे ज्यादा खाए जाते हैं, हालांकि इसके बारे में कुछ ही लोग जानते हैँ, पर इनका उपयोग कम मात्रा में करना चाहिए।

बबूने का फूल(कैमोमाइल)
यह फूल आपको शान्त रखने में मदद करता है, जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल चाय मेँ किया जाते है। इसमें एंटी-इन्फ्लैमटॉरी, एंटी-कार्सनोजेनिक और घाव भरने के गुण पाये जाते हैं।

गुड़हर के फूल
इन फूलों का इस्तेमाल सलाद को गार्निश करने के लिये होता है, इसके अलावा चाय में भी गुड़हर के फूलों का इस्तेमाल होता है। इसमें एंटी-आक्सिडन्ट पाए जाते हैं जो कम रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं।

लैवेंडर
इन ख़ुशबूदार फूलों का इस्तेमाल आइसक्रीम और दही में उनके स्वाद के रूप में किया जाता है। हालांकि इसका इस्तेमाल ऐन्टिसेप्टिक और बालों की रूसी को रोकने में भी होता है।

पेओनी
इन फूलों का इस्तेमाल सिर्फ़ शादियों में सजाने के लिये ही नहीं बल्कि अगर इससे खाया जाये तो यह आपको अवसाद से बहार भी निकल सकते हैँ।

चमेली
इन फूलों को ग्रीन टी और सलाद में मिला कर खाया जाता है। इसमें एंटी-कार्सनोजेनिक और एंटीवायरल गुण भी पाई जाते हैँ।

मैरीगोल्ड्स
भारत में इस फूल को गेंदे के नाम से जाना जाता है, और चीन में इसका इस्तेमाल चाय में किया जाता है। इन फूलों में घाव भरने की छमता होतीं है, और इन में पिगमेंट लुटेिन पाया जाता है जिसे आइ विटामिन भी कहा जाता है जिससें आँखों क़ी बीमारीयों से बचा जा सकता है।

पैन्सी
यह चमकीले रंग के बड़े फूल सिर्फ़ पिक्चरों में में ही नहीं खूबसूरत होते हैँ बल्कि इनके कई फ़ायदे भी हैं। यह फूल दिल, गुर्दा, रक्तचाप के लिए फायदेमंद होते हैं, और इनमें पोटेशियम और अन्य खनिज बहुत अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं।

गुलाब
गुलाब की लगभग सभी किस्में खाने योग्य होती हैं। इसकी पत्तियों का उपयोग सलाद, आइसक्रीम, मिठाई, गुलाब-जल, जैम-जेली, शरबत तथा भोजन की गार्निशिंग करने में किया जाता है। यही नहीं हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह के खतरे को कम करने के लिए भी इनका इस्तेमाल होता है।

गुलदाउदी
कैमोमाइल की तरह ही गुलदाउदी का चाय में इस्तेमाल होता है। गुलदाउदी में ऐन्टीआक्सिडन्ट और मिनरल्स के अलावा एंटी-इन्फ्लैमटॉरी, एंटी-कार्सनोजेनिक के गुण भी पाये जाते हैं।

आपको याद करने की जरूरत है
- उन्ही फूलों को खाएं जो खाने लायक़ हो और आपने ही उगाए हो जिससे कि उसमें किसी भी तरह का कीटनाशक ना हो।
- केवल पंखुड़ी खाएं, पुंकेसर नहीं।
- यदि आपको एलर्जी हैं, तो पहले थोड़ा सा खायें फ़िर कुछ समय तक इंतज़ार करें कि आपको यह खाने से कोई परेशानी तो नहीं हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
