Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कम्प्यूटर यूजर्स के लिए आंखों की देखभाल के टिप्स
आखें, शरीर का सबसे अमूल्य अंग होता है। इनकी मदद से हम सारी दुनिया को देख पाते है और उसे समझ पाते है। अगर आंखें न हो, तो सारे काम अधूरे लगेगे और कई प्रकार की दिक्कतें, सामान्य जीवन में आएगी।
आजकल सभी लोग अपने सभी कामों को कम्प्यूटर के सामने बैठकर करते हैं, इस वजह से उनकी आंखों की रोशनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी कम्प्यूटर पर काम करते है तो अपनी आंखों का विशेष ख्याल रखें। आंखों पर ज्यादा तनाव न पड़ने दें और उन्हे चकाचौंध आदि से बचाएं। इस आर्टिकल में कम्प्यूटर यूजर्स के लिए कई टिप्स दिए जा रहे हैं :

कम्प्यूटर यूजर्स के लिए आंखों की देखभाल के टिप्स
1. ब्रेक लें : ज्यादा लम्बे समय तक स्क्रीन के सामने बैठकर काम करना सही नहीं है, इसके लिए आप ब्रेक लेते रहें। बाहर जाएं, घूमकर आएं और फिर फ्रेश मूड से बैठकर काम करें।
2. आई लेवल एडजस्ट करें : कम्प्यूटर पर काम करते हुए अपनी आंखों की सीध में स्क्रीन का रखें, ज्यादा ऊंचा या नीचा रखने से दिक्कत होती है और आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। क्या आपका कंप्यूटर आपकी जान ले रहा है?
3. 20 - 20 - 20 का रूल फॉलो करें : 20 - 20 - 20 का रूल का फॉलो करें। यानि काम करने की शुरूआत करने के 20 मिनट बाद 20 सेकेंड का रेस्ट लें और 20 फीट की दूरी रखें।
4. कंट्रास्ट रखें : कम्प्यूटर पर काम करने के दौरान स्क्रीन के फॉन्ट को गहरा रखें, हल्का बैकग्राउंड रखें और उन रंगों का इस्तेमाल करें, जो आंखों को सुकून दें।
5. चकाचौंध से बचें : काम करते समय ज्यादा चकाचौंध वाली रोशनी से बचना चाहिये, ऐसी जगह काम करें जहां प्रॉपर लाईट की व्यवस्था हो।
6. ब्राइटनेस कम करें : जब आप कम्प्ूयटर पर काम कर रहे हों, तो स्क्रीन की ब्राइटनेस कम कर लें। ब्राइटनेस को आंखों के हिसाब से रखें त कि आंखों पर ज्यादा तीखी रोशनी न पड़ें। जानिये कंप्यूटर पर काम करने का सही पोस्चर
7. हरियाली देखें : ज्यादा देर तक कम्प्यूटर पर काम करने से आंखों में तनाव होता है, इसके लिए अच्छा ऑप्शन है कि कोई हरी चीज या हरे पेड़ - पौधों को देखें, इससे आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम होगा और आपकी आंखों को सुकून मिलेगा।
8. आंखें झपकाते रहें : आंखों का झपकना सबसे अच्छी एक्सरसाइज होती है। कम्प्ूयटर पर काम करने के दौरान अपनी आंखों को समय - समय पर झपकाते रहें। इससे आपकी आंखों में नमी बनी रहेगी और ड्राईनेस नहीं रहेगी।
9. कम्प्यूटर ग्लास लगाएं : नाम से ही आपको समझ में आ गया होगा कि कम्प्यूटर पर बैठने के लिए एक स्पेशल चश्मा होता है जिसमें एंटी - लेयर ग्लास होते है। इससे आपकी आंखों की रोशनी पर निगेटिव इम्पेक्ट नहीं पड़ेगा और आंखें हमेशा सही बनी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
