Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
स्वस्थ गुर्दों के लिए खाए यह खाद्य पदार्थ
गुर्दे या किडनी मनुष्य के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। हम रोज़ कुछ नया खाते हैं, जिससे हमारे शरीर में विषैले रसायन बनने लगते हैं, इन्हीं रसायनो को गुर्दें साफ़ करते हैं। साथ ही पानी और मल को भी गुर्दे ही साफ़ करते हैं। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है और रक्त को साफ़ रखने में भी इसकी अहम भूमिका होती है।
विश्व किडनी दिवस: स्वस्थ्य किडनी के लिये सूपर फूड
इसका एक और कार्य है विटामिन-डी का निर्माण करना, जो मनुष्य की हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। गुज़रते वक़्त के साथ हमारी दिन चर्या भी खराब होती जा रही है। जिससे हमारा खान पान बिगड़ा है। और यही कारण है कि आज गुर्दे की बिमारियों से ग्रसित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
गुर्दे की बीमारी के 12 लक्षणों के बारे में जानें
सही खानपान से हम अपने गुर्दों को स्वस्थ रख सकते हैं, और कई सारी बिमारियों से भी बचा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहें हैं।

बंधा
बंधा सबसे ज्यादा गुर्दे के लिए स्वास्थ वर्धक है। बंधे में फोलेट, और फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है जो की कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन, बी 12, बी -6, फोलिक एसिड और फाइबर भी पाया जाता है जो गुर्दे को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है।

फूलगोभी
फूलगोभी में फॉस्फोरस, पोटैशियम, और विटामिन `सी´ अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। जो आपके पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है साथ ही मूत्र प्रणाली को भी स्वस्थ रखता है।

लहसुन
लहसुन में एंटी बैक्टिरियल, सोडियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम के तत्व पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, साथी रक्त का प्रवाह अच्छा होता है।

सेब
सेब में विटामिन ए बी और सी पाया जाता है, गुर्दे की पथरी निकालने में सेब का सेवन बड़ा उपयोगी होता है।

प्याज़
प्याज लू की रामबाण दवा है। आंखों के लिए यह बेहतरीन औषधि है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण ही इसे खाने से पाचन में भी सुधार होता है।

चुकंदर
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक सब्जी है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और कम मात्रा में प्रोटीन और वसा पाया जाता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2, और सी पाया जाता है। चुकंदर के नियमित सेवन से कब्ज से बचा जा सकता है।

अंगूर
एनीमिया से बचने के लिए अंगूर से बढकर कोई दवा नहीं है। यह एनीमिया को जड़ से ख़त्म कर देता है। अंगूर में विटामिन A भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए अंगूर खाने से भूख बढ़ जाती है और पाचन शक्ति ठीक रखता है।

बीफ़
इसमें प्रोटीन, और अमीनो एसिड होता है जो गुर्दे के लिए बहुत लाभकारी है।

क्रैनबेरी
मूत्राशय के संक्रमण को कम करने के लिए यह अच्छा उपचार है और यह क्रोनिक प्रोस्टटिटिस के लिए फायदेमंद होता है। इसकी खुराक आप जूस और कैप्सूल के रूप में ले सकते हैं।

अंडे
अंडा केओलीन का अच्छा स्रोत है। अंडे में वसा की मात्रा भी काफी संतुलित होती है। इसलिए अंडा खाने से कोलेस्ट्राल नहीं बढ़ता। सल्फर समेत अन्य खनिज-विटामिन होने के चलते अंडा स्वास्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

दूध
दूध हमारे आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह विटामिन और पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं। क्योंकि इससे कैल्शियम की कमी पूरी होती है इसलिए यह गुर्दे भी अच्छा होता है।

जैतून का तेल
जैतून के तेल का प्रयोग भोजन में करने से हड्डियां मजबूत बनती है। इसमें ओलिक एसिड और मोनो सैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो ऑक्सीकरण को रोकने में मदद करता है।

पानी
पानी हमारे गुर्दों के लिए सबसे उपयोगी दवा है। इसलिए हमे रोज़ 3 लीटर पानी पीना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
