Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मुंह के छाले से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
यीस्ट फंगस कैंडीडा अल्बीकन के ज्यादा बढ़ जाने से मुंह के अंदर सफेद रंग के धब्बे बन जाते हैं। इसे ही मुंह का छाला कहा जाता है। यह मुंह के अंदर किसी भी ओर हो सकता है। कई बार मुंह का छाला लाल धब्बे की शक्ल में जीभ या गले में भी होता है। बच्चे में यह बेहद सामान्य है पर युवाओं में भी इसकी शिकायत देखने को मिलती है। युवाओं में ज्यादा एंटीबायोटिक लेने से मुंह की समस्या आती है, क्योंकि यह अच्छे बैक्टीरिया को मार देता है। मुंह के छाले: कारण तथा रोकथाम
अगर समस्या बहुत बड़ी हो और आपको अक्सर मुंह के छाले की समस्या रहती है तो आपको डाक्टर से जरूर परामर्श लेना चाहिए। पर इसी बीच आप कुछ घरेलू नुस्खे के जरिए मुंह के छाले से आराम पा सकते हैं।
मुंह के छाले के उपचार के घरेलू उपाय

सेब का सिरका लगाएं
एक कप पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसे अच्छे से मिला लें और इसे दिन में तीन-चार बार मुंह में लें। यह उपचार फंगस बनने को कम करेगा, जिससे मुंह के छाले की समस्या कम होगी।

बोरिक एसिड
व्यस्क बोरिक एसिड के जरिए मुंह के छाले का उपचार कर सकते हैं। हालांकि बच्चें के साथ ऐसा नहीं कर सकते। एक कप पानी में एक चौथाई चम्मच बोरिक एसिड मिला लें। अब इसे अच्छे से मिलाकर इसका इस्तेमाल माउथ वॉश की तरह कर सकते हैं। दिन में दो से तीन बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करें। बोरिक एसिड के इस्तेमाल के समय थोड़ी सावधानी बरतें। इसे पीएं न, क्योंकि इससे फिर पेट की कुछ समस्याएं हो सकती है।

लहसुन
लहसुन में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरीयल गुण पाया जाता है, जिससे फंगस से लड़ने में मदद मिलती है। लहसुन का एक दो जवा लेकर उसे मसल लें। आप इसे सीधे निगल भी सकते हैं या फिर छाले वाली जगह पर कुछ देर के लिए रख सकते हैं। इससे लहसुन इंफैक्शन पर असर करेगा।

दही
दो चम्मच ऐसे दही का सेवन करें जिसमें लाइव एसिडोफीलस कल्चर हो, ताकि जलन कम हो सके। हमेशा लाइव कल्चर वाले दही ही खरीदें, क्योंकि हीट पैस्चराइज्ड वाले दही में लेक्टोबेसिलस बैक्टीरिया इतनी मात्रा में नहीं होते हैं कि यीस्ट फंगी को नियंत्रित किया जा सके। विकल्प के तौर पर आप एसिडोफिलस पिल्स भी ले सकते हैं। दो एसिडोफिलस कैप्सुल ले कर उन्हें तोड़ दें। अब इसमें एक चम्मच संतरा का जूस मिलाकर सेवन करें।

आयल
कुछ आयल जैसे लेवेंडर आयल, क्लोव आयल और टी ट्री आयल में एंटी-इंफैक्शन गुण पाया जाता है, जिससे मुंह के छाले से निजात मिलती है। क्लोव आयल और लेवेंडर आयल को आप किराने की दुकान से आसानी से खरीद सकते हैं। दोनों में से किसी एक तेल का कुछ बूंद अपने टूथपेस्ट में मिलाएं और सामान्य रूप से ब्रश करें। टूथपेस्ट और आयल मिक्स्चर से मुंह में एक दो मिनट तक गरारा करें और फिर सादे पानी से मुंह धो लें।
विकल्प के तौर पर आप इन दोनों में से किसी भी तेल से माउथ वॉश भी तैयार कर सकते हैं। एक ग्लास पानी में किसी भी एक तेल का कुछ बूंद मिला कर इस मिश्रण से दिन में दो या तीन बार गरारे करें।



Click it and Unblock the Notifications
