Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
अगर करेगें ये उपाय तो कभी नहीं फूटेगी नकसीर
गर्मियों में नकसीर की बीमारी एक आम समस्या है। नाक से खून बहना तब प्रारम्भ हो जाता है जब वातावरण में कम नमी होती है। इसके अलावा अगर आपको साइनस की भयंकर समस्या है, शरीर में विटामिन के की कमी है, बहुत ज्यादा गर्मी, दवाइयां लेना या फिर हाई बीपी की समस्या हो गई हो तो, नकसीर की समस्या पैदा हो सकती है।
नाक से खून तब भी आ सकता है जब आप नाक के बाल ट्रिम कर रहे हों। नाक छींकते वक्त या नाक पर तेज प्रेशर लगाने से भी नाक से खून बह सकता है। कई लोगों की आदत होती है कि वे नाक में उंगली डाल कर जबरदस्ती नाक कुरेदते हैं, इससे नाक में ताजा जमी परत निकल जाती है और नाक से खून बहने लगता है। नकसीर की बीमारी का घरेलू उपचार

गर्मी कम करें
अगर आपको बार बार नोजब्लीडिंग होती है, तो अपने घर की नमी को एक बार चेक कर लें और उसे नार्मल रेंज तक बढ़ा लें। गर्मी को 60-64 डिग्री तक घटाएं, खासतौर पर बेडरूम में।

नाक को नम रखें
नाम को नम रखने के लिये शॉवर से नहाएं और लंबी सांस खींचे जिससे आपकी नाक में नमी चली जाए। एक सलाइन का घोल काफी मददगार होगा।

खून को पतला होने से रोकें
एस्पिरिन, विटामिन ई, लहसुन और अदरक आदि खून को पतला बनाते हैं। अगर आप फिर भी उन चीजों का प्रयोग करते हैं तो अपने डॉक्टर को जरुर बताएं।

रोजाना सिट्रस फल खाएं
सिट्रस फल को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी नोजब्लीडिंग कम हो सकती है। इस फल में एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि इससे आपकी देखभाल करेगा। इसमें मौजूद बायोफ्लेवनॉइड उन नलिकाओं को मजबूत बनाता है जो कमजोर हो चुकी होती है और आसानी से फट सकती हैं।

एलर्जी पैदा करने वाले आहार ना खाएं
ऐसे आहार जिन्हें खा कर भयंकर एलर्जी पैदा होती है शरीर में जैसे, दूध या गेहूं आदि , तो उससे दूर रहें।

नाक में इन्हें डालें
रेंड़ी का तेल, विटामिन ई या जिंक ऑक्साइड की बूंद को अपनी नाक के दोनों छेद में डालें। यह काम रोज करें जिससे नाक से खून आना बंद हो जाए।

मसालेदार भोजन ना खाएं
अगर आप मसालेदार भोजन खाने के शौकीन हैं, तो उसे तुरंह ही बंद दें।

नाक को ना खरोंचे
अपनी नाक को तेजी से ना खरोंचे, खासतौर पर अगर नाक के अंदर का भाग बहुत ज्यादा संवेदनशील है। या फिर अगर आपकी नाक बहुत ज्यदा ड्राई रहती हो तब।



Click it and Unblock the Notifications
