Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मसल क्रैंप से निजात पाने के घरेलू नुस्खे
मसल के ज्यादा इस्तेमाल, डिहाइड्रेशन, तनाव और परिश्रम से अकसर मसल क्रैंप हो जाता है। पर अगर सोते समय पिंडली का क्रैंप कष्टदायक हो या बिना किसी स्पष्ट कारण के मसल जकड़ जाए तो इसका कारण नर्वस सिस्टम का दोषपूर्ण केमिकल सिग्नल होता है, जो मसल को संकुचित कर देता है। आइए हम आपको मसल के दर्द से निजात पाने के कुछ प्राकृतिक घरेलू नुस्खे बताते हैं।
हाथों में गठिया का दर्द है तो करें ये इलाज
मसल क्रैंप के लिए आप क्या कर सकते हैं

जिस मसल में तकलीफ है उसे आराम पहुंचाने के लिए उस पर इलेक्ट्रोनिक हीटींग पैड या हॉट वॉशक्लोथ रखें। साथ ही प्रभावित हिस्से में रक्त के प्रवाह को भी बढ़ाएं। इलेक्ट्रोनिक पैड की तीव्रता को कम करके करीब 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद इसे हटा लें और 20 मिनट बाद ही दोबारा लगाएं।
लंबे समय तक गर्म पानी से नहाएं। बेहतर परिणाम के लिए पानी में आधा कप रेचक नमक मिलाएं। रेचक नमक में पाया जाने वाला मैग्निशियम मसल को आराम पहुंचाने में मदद करेगा।
मसल क्रैंप के केन्द्र का पता लगाएं। इस जगह को अपने अंगूठे, हथेली या ठीली मुठ्ठी से दबाएं। करीब 10 सेकेंड तक मसल पर दबाव बनाए रखने के बाद इसे दोबारा दबाएं। अगर आप असहज महसूस करें तो समझ लीजिए कि आप सही तरह से कर रहे हैं। पर दर्द बहुत ज्यादा नहीं होना चाहिए। इस प्रक्रिया की कई बार पुनरावृत्ति से क्रैंप से होने वाला दर्द धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
इलेक्ट्रोलाइट के नाम से जाना जाने वाला लो लेवल मिनरल्स, जिसमें पोटैशियम, सोडियम, कैल्सियम और मैग्निशियम शामिल होता है, भी मसल क्रैंप से राहत पहुंचाता है। डाइट में भले ही अतिरिक्त सोडियम न लेना पड़े पर दूसरे तत्वों की जरूरत पड़ती है। होल-ग्रेन ब्रेड व अनाज, नट्स और बीन मैग्निशियम का बेहतरीन स्रोत है। वहीं आप केला, संतरा और खरबूजे सहित ज्यादातर फलों और सब्जियों से पोटैशियम ले सकते हैं। इसके अलावा डेरी उत्पाद से आपको कैल्सियम मिल जाएगा।
अगर एक्सरसाइज के दौरान आपके मसल में क्रैंप आ जाता है तो हर वर्कआउट से करीब दो घंटे पहले 2 कप पानी पीएं। इसके बाद एक्सरसाइज के दौरान हर 15 मिनट में 125 से 250 मिली लीटर पानी पीएं। अगर आपका पसीना बहुत ज्यादा निकलता है तो गेटारोड जैसे स्पोर्ट्स ड्रिंक लें। यह पसीने के जरिए निकले सोडियम व दूसरे इलेक्ट्रोलाइट की भरपाई कर देगा।
रात में सोते समय होने वाले पिंडली के क्रैंप से बचने के लिए कभी भी पांव का अंगूठा खड़ा करके न सोएं। साथ ही चादर से कस कर न लिपटें। इससे आपके पांव का अंगूठा नीचे की ओर मुड़ जाएगा, जिससे क्रैंप की संभावना बढ़ जाएगी।
मसल क्रैंप का प्राकृतिक उपचार
एक भाग विंटरग्रीन ऑयल और 4 भाग वेजटेबल ऑयल को मिलाकर मसल क्रैंप पर मसाज करें। विंटरग्रीन में मिथाइल सलीसिलेट पायाजाता है जो दर्द से राहत पहुंचाता है और रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। आप इस मिश्रण का इस्तेमाल दिन में कई बार कर सकते हैं। पर इसका इस्तेमाल कभी भी हीटींग पैड के साथ न करें। इससे आपकी त्वचा जल सकती है।
रात के समय होने वाले लेग क्रैंप के लिए विटामिन ई लें। शोध से पता चला है कि विटामिन ई रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है।
कई बार डिहाइड्रेशन के कारण भी मसल क्रैंप होता है। इसलिए अगर आपको अकसर क्रैंप की शिकायत रहती है तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
