Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
लिवर खराब होने के लक्षण
पेट के ऊपरी हिस्से में कोन के आकार का, भूरा अंग पाया जाता है जिसे लिवर के नाम से जानते है, यह मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। यह अंग शरीर में लगभग 500 काम करता है।
यह शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा होता है, अगर इसमें किसी भी प्रकार का कोई संक्रमण होता है या इसे क्षति होती है तो शरीर में कई लक्षण एक साथ दिखने लगते है। इस तरीके की समस्या, इंसान की लतों और गंदी आदतों जैसे - धूम्रपान, शराब आदि के कारण बहुत होती है। लिवर डैमेज के बारे में डॉक्टर कई टेस्ट के बाद ही बताते है लेकिन अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होता है तो शीघ्र ही डा. से सम्पर्क करें। लिवर डैमेज होने के लक्षण निम्म प्रकार हैं : लीवर की खराबी होने के 8 लक्षण
1) पीला पड़ना : लिवर में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होने पर सबसे पहले शरीर में पीलापन आने लगता है। त्वचा, नाखून और आंखों में पीलापन आ जाता है। यहां तक कि पेशाब में पीलापन आता है। ऐसा शरीर में उच्च बाईल के कारण होता है। अगर शरीर में लिवर सही ढंग से काम नहीं करता है, तो बाईल तेजी से बनता है और शरीर के कुछ अंगों में उसका असर दिखने लगता है। अगर आपके नाखूनों, स्कीन और आंखों में पिछले कुछ दिनों से पीलापन बढ़ता जा रहा हो, तो तुरंत डा. के पास जाएं।

2) मतली आना : लिवर खराब होने पर इंसान को हर समय घबराहट महसूस होती है और उसे मतली आती रहती है। जब बॉडी में बाईल की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो उल्टी महसूस होना स्वाभाविक होता है। ऐसे में आपको डा. को दिखाकर फटाफट दवा खाना शुरू कर देना चाहिये। ये एक गंभीर मामला होता है और इसमें लेटलतीफी न करें।
3) पेट में सूजन आना : लिवर खराब होने पर पेट में सूजन बढ़ने लगती है और वह मोटा दिखता है। इस स्थिति में आपको काफी दिक्कत होती है। हर समय पेट में एक्ट्रा भारीपन लगता है। इस कंडीशन को गैस प्रॉब्लम आदि समझकर इग्नोर न करें। ये क्रिटिकल स्टेज हो सकती है।
4) नींद आना : लिवर खराब होने की स्थिति में व्यक्ति को हमेशा आलस्य सा लगता रहता है, उसे किसी काम को करने में मन नहीं लगता है जिसकी वजह से उसे हमेशा नींद सताती है। मरीज सही तरीके से किसी भी बात पर प्रतिक्रिया नहीं करता है। ज्यादा आलस्य आने पर और पेट में लगातार दर्द होने की स्थिति समान्य नहीं होती है, ध्यान दें।
5) मानसिक दिक्कतें : लिवर खराब होने की शुरूआत में सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक दिक्कत भी होती है, क्योंकि ब्रेन पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। ब्रेन तुंरत रिस्पॉन्स नहीं कर पाता है और मरीज हमेशा कन्फ्यूजन में रहता है। ऊपर दिए गए सभी लक्षणों के साथ ये लक्षण होने पर समझ लें कि आपके लिवर में कुछ ठीक नहीं है, डा. के पास जाएं।
6) कोमा : आपको जानकर आश्चर्य होगा कि लिवर खराब होने पर व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है। ऐसे में चूक न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications